कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत के अग्रणी बहुराष्ट्रीय समूहों में से एक है, जिसने ऑटोमोटिव, कृषि उपकरण, वित्तीय सेवाओं, निर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। इस समूह को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक प्लेटफॉर्म विकसित करने का व्यापक अनुभव और प्रतिष्ठा प्राप्त है तथा यह भारत के सबसे बड़े मोबिलिटी सॉल्यूशन निर्माताओं में से एक है, जिसका संचालन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने जापान आधारित सुमितोमो कॉरपोरेशन और इसुज़ु मोटर्स से शेयरों की खरीद के माध्यम…
Author: Viral Punjab News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार के समक्ष उठाएगी, और इस बात पर जोर दिया कि यह पवित्र शहर सिखों और संपूर्ण मानवता के लिए अपार आध्यात्मिक महत्व रखता है। मान ने ये टिप्पणियां शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मत्था टेकने के बाद कीं। यह याद दिलाते हुए कि पंजाब सरकार पहले ही श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुकी है, पंजाब के मुख्यमंत्री ने जोर…
1984 के सिख नरसंहार के आरोपी सज्जन कुमार को हाल ही में दिल्ली की एक अदालत द्वारा एक मामले में बरी किए जाने से सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी चोट पहुँची है। वहीं कांग्रेस द्वारा इस फैसले पर जश्न मनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कदम माना जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने इस राहत की खबर को “सच की जीत” बताते हुए दिल्ली में पोस्टर और बैनर लगवाए। इस कृत्य को सिख समुदाय के घावों पर नमक छिड़कने जैसा बताया जा रहा है। सज्जन कुमार का नाम 1984 के सिख नरसंहार…
सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर एक बार फिर हरियाणा और पंजाब मीटिंग करने जा रहे हैं। ये मीटिंग इस बार दिल्ली में नहीं चंडीगढ़ में होगी। सबसे खास बात यह है कि इस बैठक में केंद्र का कोई मंत्री शामिल नहीं होगा। बैठक चंडीगढ़ में 27 जनवरी (मंगलवार) को हरियाणा निवास में होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सहित दोनों सरकारों के सीनियर अफसर भी शामिल होंगे। इससे पहले भी SYL नहर विवाद को सुलझाने के लिए जुलाई, अगस्त और नवंबर 2025 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में…
हरियाणा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी किए गए सरकारी सर्कुलर एक नए कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने राज्यपाल असीम घोष और मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखित शिकायत भेजकर 19 और 23 जनवरी को जारी सर्कुलर की शब्दावली पर गंभीर आपत्ति जताई है। इसमें मुख्य विवाद ‘ध्वजारोहण’ (Flag Hoisting) और ‘ध्वज फहराने’ (Flag Unfurling) के तकनीकी अंतर को लेकर है। शिकायतकर्ता का तर्क है कि सरकार ने गणतंत्र दिवस के लिए जारी आधिकारिक पत्र में ‘ध्वजारोहण’ शब्द का उपयोग किया है, जो संवैधानिक रूप से केवल 15 अगस्त (स्वतंत्रता…
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में जहां शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू हो गया है. कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है. ताजा बर्फबारी जहां थोड़ी राहत लेकर आई तो इससे कुछ आफत भी आई. कई जगहों पर पर्यटक फंस गए हैं. बर्फबारी के बाद मनाली की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा…
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यूपी दिवस समारोह के लिए लखनऊ पहुंचे और 24-26 जनवरी तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया. हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC) योजना की शुरुआत भी की. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की. संबोधन के दौरान अमित शाह ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद भी कर दिया. शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम शुरू करने के साथ पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा आज ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशी गैंगस्टरों के पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई. गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है. ऑपरेशन के पैमाने के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’…
पंजाब और चंडीगढ़ में आज कई इलाकों में तेज़ बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं. चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई. इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया…
Punjab News : पंजाब में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ की शुरुआत कर दी है. इस पहल के तहत आज कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में पूरे पंजाब में लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सुनाम ऊधम सिंह वाला में पंजीकरण अभियान का नेतृत्व करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस योजना की शुरुआत के साथ पंजाब का प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज कराने का अधिकार प्राप्त करेगा. हर परिवार को कैशलेस इलाज और स्वास्थ्य कार्ड इस योजना…
