Author: Viral Punjab News

अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पावन अवसर पर 25 से 27 अक्टूबर तक विशेष धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए विशेष कीर्तन दरबार, नगर कीर्तन, अलौकिक जलौ, दीपमाला और आतिशबाजी समेत कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन समागमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि…

Read More

पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को ले जाने वाली सुपर डीलक्स बसों की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा चेकिंग किए जाने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि यह कोशिश भगवंत मान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही योजना को रोकने के लिए की गई है। उन्होंने सवाल किया कि एनएचआरसी ने पहली बार तीर्थ बसों की चेकिंग क्यों की और क्या इसने पहले कभी किसी अन्य राज्य की रोडवेज बसों की…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा -अकाली गठबंधन पर राजनीतिक गठबंधन का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का दावा कैसे कर सकते हैं। प्रस्तावित गठबंधन पर तंज कसते हुए, आप सुप्रीमो ने कहा कि पंजाब से ड्रग्स खत्म करने के लिए अमित शाह का मजीठिया से हाथ मिलाना “दुनिया का आठवां अजूबा” होगा। ‘एक्स’ पर लिखते हुए, आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा: “मजीठिया और अमित शाह भाइयों की तरह बहुत करीबी…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि भाजपा हमेशा से किसान विरोधी पार्टी रही है और अब झूठे बयान देकर पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रही है। पार्टी ने साफ किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और पराली प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जबकि भाजपा नेता किसानों पर केस करने की बात करके अपनी किसान विरोधी सोच का प्रमाण दे रहे हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल…

Read More

फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। फिलीपींस एयरफोर्स के दो सैन्य विमान ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकरा गए, जिससे उनमें सवार चार पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार, 23 अक्टूबर को फर्नांडो एयर बेस पर हुआ। घटना के बाद एयरफोर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलीपींस एयरफोर्स की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर फर्नांडो एयर बेस में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान…

Read More

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती ओवरों में दो बड़े झटके लगे। भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। सैमसन 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज…

Read More

पंजाब में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी चेतावनी दी गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि, फरीदकोट 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।…

Read More

15 हॉटस्पॉट पर छापेमारी, 19 आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन, ICE और गांजा समेत नशीले पदार्थ बरामद लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। 10 अक्टूबर को चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के तहत शहर के चार पुलिस जोन में 15 चिन्हित हॉटस्पॉट पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 25 राजपत्रित अधिकारी और करीब 500 पुलिसकर्मी शामिल हुए। अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने की। पुलिस ने कार्रवाई से पहले संवेदनशील इलाकों के प्रवेश और निकास रास्तों को सील किया। इसके बाद संदिग्ध नशा तस्करों और सप्लायरों के ठिकानों पर तलाशी…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। एक ईमेल के जरिए अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में कहा गया कि बंगले को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच किसी भी समय निशाना बनाया जा सकता है। इसके अलावा, ईमेल में गायक दिलजीत दोसांझ को आत्मघाती हमले में मारने की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह ईमेल मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना…

Read More

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली पुलिस ने उनके कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। हालांकि, पुलिस ने अनुमति देने से पहले कई शर्तें रखी थीं। इनमें निजी सुरक्षा गार्डों की संख्या, भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े जरूरी इंतजाम शामिल थे। आयोजकों की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाओं का विस्तृत प्लान पेश किए जाने के बाद पुलिस ने कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कई बैठकों के बाद कॉन्सर्ट की अनुमति देने पर सहमत हुई। आयोजकों ने पुलिस के साथ कई बार बैठक की…

Read More