Author: Viral Punjab News

पंजाब सरकार ने आखिरकार उन 93 शिक्षकों को बड़ी राहत दी है, जिनका 36 महीनों का वेतन पिछली सरकार के समय रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि इन सभी शिक्षकों का बकाया वेतन अब चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब इसी वेतन संकट के कारण एक शिक्षक ने मजबूरी और कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली थी। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित शिक्षकों और उस दिवंगत शिक्षक के परिवार से मुलाकात की। बैठक का सबसे भावुक पल तब था जब…

Read More

पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई कहानी लिखी जा रही है, और उसका सबसे बड़ा और चमकदार उदाहरण है—फगवाड़ा का सरकारी ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’। यह वही स्कूल है जो सालों तक टूटा-फूटा रहा, जिसे लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते थे। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने इसे पूरी तरह बदल दिया। आज यही स्कूल करोड़ों रुपये की लागत से एक वर्ल्ड-क्लास मॉडर्न स्कूल बन चुका है। Old to Outstanding – छात्रों ने खुद दिया नया नाम फगवाड़ा सरकारी स्कूल में हुए बदलाव इतने बड़े हैं कि छात्रों ने इसे खुद “Old to Outstanding” नाम…

Read More

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अब सिर्फ तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा छोड़ चुके युवाओं के जीवन को दोबारा पटरी पर लाने का बड़ा अभियान बन चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने साफ कर दिया है कि नशे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो युवा नशे से बाहर आने की हिम्मत दिखाते हैं, उन्हें सम्मान और रोजगार दोनों मिलेंगे। नौ महीनों में ऐतिहासिक कार्रवाई, बड़े आंकड़े सामने आए 1 मार्च 2025 से शुरू हुई इस निर्णायक लड़ाई ने 9 महीने…

Read More

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में विकास को नई रफ्तार देने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। AAP के विधायक और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने क्षेत्र में 40 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम शुरू किया है। इस सड़क पर 68 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे लगभग 70 गांवों, सेना, बीएसएफ और आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह सड़क ऐसे इलाके में बनाई जा रही है जो हर साल बाढ़ से काफी प्रभावित होता है। बाढ़ के समय गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब…

Read More

हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज 4 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है, जो अगले 3 दिनों तक राज्य में ठंड बढ़ाएगा। कौन से जिले प्रभावित होंगे? शीतलहर का असर खासकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला में देखने को मिलेगा। इन जिलों में ठंडी हवाओं के साथ दिन और रात दोनों में तापमान गिर सकता है। तापमान में गिरावट हरियाणा के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई…

Read More

सोनीपत के कुंडली इलाके में 2 और 3 दिसंबर की रात कुछ अज्ञात चोरों ने ICICI बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश की, लेकिन रुपए चोरी करने में असफल रहे। घटना प्याऊ रोड, मनियारी के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले ATM का बाहरी शटर तोड़ा और फिर गैस कटर की मदद से मशीन को काटने की कोशिश की। हालांकि, ATM मशीन को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन नकदी निकालने में चोर कामयाब नहीं हो पाए। ATM लॉबी में गैस कटर भी बरामद हुआ, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि चोर चोरी करते समय उपकरण वहीं छोड़कर…

Read More

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ कैटल फीड, कंसंट्रेट्स एंड मिनरल मिक्सचर एक्ट, 2018’ को लागू करने में हुई लगभग 7 साल की देरी पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण हुई। धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि इस देरी ने पशु आहार माफिया को खुली छूट दी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जानबूझकर इस एक्ट को कानूनी पेंच में फंसाया, जिससे 16,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाले इस सेक्टर में घटिया…

Read More

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण हुए नुकसान का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत ₹50,000 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग की। सांसद कंग ने कहा कि पंजाब के छह जिलों के लगभग 2500 गाँव पूरी तरह तबाह हो गए हैं और लगभग 5 लाख एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। यह फसल पूरी तरह तैयार थी लेकिन बाढ़ में नष्ट हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान सीमावर्ती जिलों में हुआ, जो देश की सुरक्षा में हमेशा आगे…

Read More

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि इस साल पंजाब में आई भीषण बाढ़ किसी सरकारी चूक या बांध mismanagement की वजह से नहीं आई, बल्कि इसका कारण अत्यधिक और असामान्य बारिश था। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब सरकार ने यह तथ्य सामने रखा, विपक्ष ने उनपर बिना आधार के आरोप लगाए। हाल ही में, राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा पूछे गए सवाल पर, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने स्पष्ट किया कि बाढ़ सिर्फ extreme rainfall की वजह से आई और किसी भी बांध mismanagement का मामला नहीं है। इस बयान से…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित पशुपालकों और डेयरी किसानों को राहत देने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने होशियारपुर और तारागढ़ के किसानों के लिए कुल 59 लाख रुपये की सहायता मंजूर की है। इस राशि का इस्तेमाल पशु चिकित्सालयों को आधुनिक बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने में किया जाएगा। सरकार ने बताया कि राजपुरा के लिए 17 लाख रुपये तारागढ़ के लिए 42 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया एक अहम…

Read More