Punjab के कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं हुई, जिससे बारिश या ओवरफ्लो की स्थिति में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब राज्य सरकार इनकी स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठा रही है। Punjab में लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए भगवंत मान सरकार जल्द ही 15,000 तालाबों और छप्पड़ों की सफाई करवाएगी। सरकार की कोशिश है कि यह काम मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाए। गांवों के समग्र विकास के तहत पंजाब सरकार ने 4,573 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के गांवों में सीवेज…
Author: Viral Punjab News
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर एम्स परिसर में 500 बेड वाले विश्राम सदन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। लगभग 44.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्राम सदन पूर्वांचल का सबसे बड़ा रैन बसेरा होगा, जो अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को ठहरने की सुविधा देगा। इसका निर्माण पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की CSR योजना के तहत किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर एम्स की आधारशिला रखी थी, तब यह एक सपना जैसा लगता…
Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक और अलग अंदाज की जोरदार चर्चा हो रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मौका था आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान भांगड़ा पहने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि पार्टी का आयोजन तो केजरीवाल ने किया था, लेकिन भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ भांगड़ा डांस कर सबकी तारीफें बटोरीं। भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,…
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मानेसर स्थित भारतीय कॉर्पोरेट मामले संस्थान में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बजट के बाद बातचीत करते हुए कहा कि “विकसित भारत के विजन” को साकार करने की दिशा में Haryana को जल्द ही मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि बीते 10 वर्षों में राज्य सरकार की उद्योग मित्र और श्रमिक हितैषी नीतियों की वजह से हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन नीतियों को और मजबूत करते हुए…
Haryana सरकार ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर सीधी भर्ती के लिए नए नियम तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 5 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन नियमों को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट ने सरकार को भर्ती से जुड़े नियम बनाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के इन निर्देशों के अनुसार और आगामी सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) से पहले, सरकार इन नियमों को मंजूरी देकर अधिसूचित करेगी। इन नियमों को Haryana कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) भर्ती प्रक्रिया नियम, 2025 कहा जाएगा। Haryana कर्मचारी चयन आयोग के…
गुरुवार को दिव्यांग गोपाल और श्यामपाल पेंशन की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंचे। मुख्यमंत्री खुद उनके पास आए और पूछा – “क्या परेशानी है?” दिव्यांग ने बताया कि वह कई दिनों से अपने जिले में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिली। UP के सीएम योगी ने पूछा – “आप किस जिले से हैं?” दिव्यांग ने जवाब दिया – “महाराज जी, मैं चंदौली से आया हूँ।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि चंदौली के जिलाधिकारी या दिव्यांग कल्याण अधिकारी से तुरंत पूछें कि पेंशन क्यों नहीं मिल…
Punjab सरकार नशे के खिलाफ अभियान के साथ-साथ अब राज्यभर के 15,000 तालाबों की सफाई का बड़ा मिशन शुरू करने जा रही है। यह पहल 4,573 करोड़ रुपये के ‘ग्रामीण पुनर्जागरण पैकेज’ के तहत की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का दावा है कि गांवों में थापर और सीचेवाल मॉडल को अपनाकर सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध आज फतेहगढ़ साहिब का दौरा करेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा,…
Haryana की सबसे तेज़ गति से दो ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल करने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखकर ग्रुप-A की सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इसके साथ ही रीना ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को मिली 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का हवाला देते हुए, अपने लिए भी इसी प्रकार की मदद देने की अपील की है। रीना ने यह मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीएम सैनी को टैग करते हुए एक ट्वीट के जरिए भी सार्वजनिक की है। उन्होंने लिखा है, मैंने राज्य और देश का…
Punjab के जालंधर में 20 अप्रैल से नए कलैक्टर रेट लागू होने जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों के उपरांत जिला में तैनात सभी एस.डी.एम. पिछले 2 सप्ताहों से नए कलैक्टर रेट्स की प्रपोजल तैयार कर पहले ही डिप्टी कमिश्नर को भेज चुके हैं। इन प्रपोजल के मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने रैवेन्यू विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि नए कलैक्टर रेटस में हरेक इलाके के खसरा नंबर भी साथ जोड़े जाए ताकि निकट भविष्य में अगर रजिस्ट्री लिखने का काम सरकार सेवा केंद्रों के सुपुर्द करती है तो खसरा नंबरों…
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के सभी गांवों में ‘महिला चौपाल’ स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। सरकार ने इसके पहले चरण में 754 ‘महिला चौपालों’ की स्थापना की योजना तैयार की है, जिसके लिए 18 करोड़ रुपये से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक घोषणा 24 अप्रैल को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाले पहले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद)…
