लुधियाना। जिले के स्कूलों में इन दिनों बोर्ड कक्षाओं को छोड़ अन्य सभी कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद रिजल्ट घोषणा का दोर चल रहा है। इसी बीच CBSE से जुड़े कई ऐसे स्कूल भी हैं जिन्होने बोर्ड के निर्देशों के बिल्कुल उल्ट जाकर मार्च में ही अपनी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। यह भी मालूम हुआ है कि गांवों के कई स्कूलों ने तो नया सैशन शुरू भी कर लिया है। हालांकि, इन दिनों स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन कुछ स्कूलों द्वारा नया सत्र जल्द शुरू करने की पहल कई सवाल खड़े…
Author: Viral Punjab News
फरीदकोट। जिला मजिस्ट्रेट पूनमदीप कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए Punjab के फरीदकोट जिले में स्थापित परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 6 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। हालांकि, यह आदेश उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो परीक्षा संचालन से संबंधित ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। यह निर्देश जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगा। जिलाधीश ने बताया कि Punjab स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्या भवन…
उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भारत में नए नेतृत्व के उभरने के साथ ही अब दुनिया भारत के बारे में नई दृष्टि से सोचने लगी है। उन्होंने कहा, “यह ज्यादा समय पहले की बात नहीं है, जब लोग भारत और उत्तर प्रदेश से बाहर जाते थे तो उन्हें खुद को भारतीय या उत्तर प्रदेशवासी कहने में संकोच…
हरियाणा। Haryana के किसानों के लिए एक खुशखबरी आई है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि 31 जुलाई 2023 तक जिन किसानों ने बिजली ट्यूबवेल के लिए सिक्योरिटी जमा की है, उन्हें प्रदेश सरकार 10 किलोवाट (बीएचपी) सोलर और 12.5 किलोवाट (बीएचपी) ऊर्जा कनेक्शन प्रदान करेगी। वहीं बजट सत्र के दौरान कृष्ण लाल पंवार बताया कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए जा रहे हैं। जबकि सरकार उन प्लॉट का अधिकार भी दिला रही है और रजिस्ट्री भी करवा रही है।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें राष्ट्रगान के दौरान पास खड़े अधिकारी से बात करते और हंसते हुए देखा जा सकता है। उनकी इस हरकत और अजीब इशारों को लेकर लोग हैरान हैं। यह घटना पटना में गुरुवार को आयोजित सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह की है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रगान के दौरान CM नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग चौंक गए। इस वीडियो के…
चंडीगढ़। अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। मंत्रिमंडल ने Punjab नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम-2011 की धारा 7 (01) को हटाने के लिए पंजाब नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम-2011 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। अब निजी स्कूलों में भी गरीब विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के अवसर खुलेंगे, जबकि सरकारी स्कूलों में यह सुविधा पहले से उपलब्ध है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत, सभी निजी स्कूलों में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। हालांकि,…
पंजाब। Punjab के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इन सभी को Punjab लाया गया है और जल्द ही अजनाला जिला अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज इन्हें अजनाला कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि इन सातों सहयोगियों के परिवार के सदस्य भी अदालत परिसर के बाहर मौजूद हैं। Punjab पुलिस की विशेष टीमें अमृतपाल के सात साथियों को दो समूहों…
पंजाब। Punjab सरकार का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसकी कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से होगी। पंजाब का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा। इससे पहले, राज्य मंत्रिमंडल ने कल शाम Punjab बजट 2025 को मंजूरी दे दी। इसकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी। उन्होंने बताया कि 2025-26 का बजट 26 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जबकि 27 मार्च को इस पर चर्चा होगी। हालांकि, हरपाल चीमा ने बजट से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। विधानसभा सत्र…
चंडीगढ़। Haryana में भाजपा के 27 जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को इस चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संभावना है कि आगामी सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा, और उसके तीन दिनों के भीतर नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। जिस तरह जिलाध्यक्षों के चयन में मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी, उसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भी आम सहमति बनने की संभावना है। हालांकि, पार्टी इच्छुक उम्मीदवारों को दावेदारी पेश करने का अवसर अवश्य देगी।…
उत्तर प्रदेश। UP के बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस विद्यालय का उद्घाटन 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा सकता है। इस संबंध में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर और प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास, सभागार और भोजनालय का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं की हो रही काउंसलिंग प्रक्रिया को भी देखा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करके जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर…
