Author: Viral Punjab News

पिछले कुछ दिनों से शहर और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी बन गई है। रविवार सुबह से ही रुक-रुक कर तेज़ बारिश हो रही है। इसकी वजह से सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने फ्लड गेट खोलने का फैसला लिया है। सुखना लेक से पानी छोड़ा गया शुक्रवार को बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 1 फुट ऊपर चला गया था। इसके बाद प्रशासन ने दोनों फ्लड गेट खोल दिए। इससे पास के किशनपुरा…

Read More

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस साल आई बाढ़ पिछले 37 सालों में सबसे भयानक रही है और इसे और भी गंभीर बनाने की ज़िम्मेदारी भारत सरकार और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) पर जाती है। गोयल ने कहा कि अगर BBMB ने जून में समय रहते बांधों से ज़रूरी पानी छोड़ दिया होता, तो बाढ़ का असर काफी कम किया जा सकता था। उन्होंने दुख जताया कि पंजाब की इतनी बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न तो अब तक…

Read More

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। पंजाब सरकार की मुस्तैदी और रेस्क्यू एजेंसियों की सक्रियता के चलते हजारों लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे की स्थिति बीते 24 घंटों में 4,711 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 812, गुरदासपुर के 2,571, मोगा के 4, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1,239 लोग शामिल हैं। अब तक का कुल बचाव विभिन्न ज़िलों से मिली रिपोर्टों के अनुसार अब तक 11,330 लोगों को बाढ़ के पानी से…

Read More

पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। कई जिलों में गांव-गांव पानी घुसने से हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की यूथ विंग और महिला विंग लगातार ज़मीनी स्तर पर काम कर रही हैं। नाभा से लेकर पठानकोट और गुरदासपुर तक, AAP के कार्यकर्ता राहत सामग्री से भरे वाहन लेकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रहे हैं। यह सिर्फ राजनीति का हिस्सा नहीं बल्कि एक मानवीय सेवा और एकता की मिसाल बन गया है। यूथ विंग की भूमिका पंजाब के सभी…

Read More

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दर तार्किकरण का फायदा देश के गरीब और आम लोगों तक पहुँचना चाहिए, न कि सिर्फ कॉर्पोरेट संस्थानों तक। उन्होंने साफ कहा कि यदि यह प्रस्ताव बिना मुआवजा ढांचे के लागू होता है तो इससे राज्यों की वित्तीय स्थिरता (financial stability) हिल सकती है और देश की संघीय संरचना (federal structure) को नुकसान पहुँचेगा। चीमा ने केंद्र सरकार से मांग की कि राज्यों के हितों की सुरक्षा के लिए मजबूत मुआवजा सिस्टम बनाया जाए, ताकि किसी भी राज्य को आय में होने वाले…

Read More

उत्तर प्रदेश के संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा की न्यायिक आयोग की रिपोर्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि संभल दंगे में साज़िश के तहत हिंसा फैलाई गई थी, जिसमें बाहरी दंगाई और कट्टरपंथी संगठन शामिल थे। संभल दंगे की शुरुआत 19 नवंबर 2024 को हुई, जब हिंदू पक्ष ने ज़िला अदालत में दावा किया कि शाही जामा मस्जिद मंदिर की ज़मीन पर बनी है। अदालत ने ASI सर्वे का आदेश दिया। 24 नवंबर 2024 को हुए दूसरे सर्वे के बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में चार…

Read More

पंजाब इन दिनों बाढ़ की बड़ी मार झेल रहा है। ब्यास दरिया का पानी कई गांवों में घुस चुका है और खेतों से लेकर घरों तक सब जगह तबाही का मंजर है। इसी मुश्किल घड़ी में होशियारपुर जिले के गांव अब्दुल्लापुर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे पंजाब का दिल छू लिया। गांव में जब पानी लगातार बढ़ रहा था, तब हल्का उड़मुर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने संगत के साथ मिलकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे पहले…

Read More

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालातों के बीच अब सरकार के साथ-साथ अफसर भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। PCS (Executive Branch) यानी PCS (EB) अफसरों ने राज्य के बाढ़ पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया है। अफसरों ने तय किया है कि वे अपनी एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में देंगे। यह फैसला शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई PCS (EB) Officers’ Association की मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया। बाढ़ की गंभीर स्थिति पर जताई चिंता मीटिंग के दौरान अफसरों ने पंजाब के कई जिलों में बने बाढ़ के…

Read More

बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजनीति गरमा गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दरभंगा में हुई रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर भाजपा (BJP) ने कांग्रेस और राजद (RJD) पर जमकर हमला बोला है। भाजपा का आरोप भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंच से अपमानजनक नारेबाजी की गई। कांग्रेस के स्थानीय नेता नौशाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और नारे लगाए। भाजपा का कहना है कि…

Read More

पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन में धान की एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करने के लिए मंडियों में पूरी तैयारी शुरू कर दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इस बार किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मंडियों में पूरी तैयारी कृषि मंत्री ने किसान भवन, चंडीगढ़ में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट और कृषि, खाद्य आपूर्ति व मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें साफ कहा गया कि मंडियों में सफाई, शेड, पीने का पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं…

Read More