पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन सालों में 55,000 से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। सीएम ने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व का पल है क्योंकि यह सभी नौकरियां पूरी तरह से merit और transparency के आधार पर दी गई हैं। इस मौके पर सीएम मान ने 271 नए युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर्स सौंपे और उन्हें पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये युवा अब राज्य की सामाजिक और आर्थिक तरक्की में अहम भूमिका…
Author: Viral Punjab News
सिख संगठनों ने मिलकर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की बरसी को बेहद खास तरीके से मनाने का ऐलान किया है। इस मौके पर “गुरु सीस मार्ग यात्रा” नामक एक भव्य धार्मिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो दिल्ली के चांदनी चौक से शुरू होकर आनंदपुर साहिब तक पहुंचेगी। यात्रा कब और कहां से शुरू होगी? यह ऐतिहासिक यात्रा 3 अक्टूबर 2025 को गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली (चांदनी चौक) से शुरू होगी और 5 अक्टूबर 2025 को गुरुद्वारा सीस गंज, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) में संपन्न होगी। कौन-कौन से संगठन जुड़ रहे हैं? इस यात्रा की घोषणा पूर्व…
मोदी सरकार ने संसद में एक अहम बिल पेश किया है, जिसने राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बिल में प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री 30 दिन लगातार जेल में रहता है या हिरासत में रहता है और उस केस में कम से कम 5 साल की सज़ा का प्रावधान है, तो उन्हें तुरंत अपने पद से हटना होगा। सरकार इसे anti-corruption move बता रही है, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक हथियार मानकर विरोध कर रहा है। शशि थरूर ने तोड़ी पार्टी लाइन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस बिल का समर्थन कर सबको चौंका…
पंजाब अब सिर्फ राजनीति से नहीं, तकनीक से बदलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साबित कर दिया है कि जब नीयत साफ हो और सोच आधुनिक हो, तो जनता का पैसा भी बचेगा और सिस्टम भी सुधरेगा। पहले सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये बिना जांच के खर्च कर दिए जाते थे। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे राज्य की सड़कों का सर्वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियोग्राफी के ज़रिए कराया गया। 3,369 सड़कों की जांच में 843 सड़कें बिल्कुल सही हालत में पाई गईं। यह वही सड़कें थीं जिन पर पिछली सरकारें…
पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने कहा है कि अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है और इंटरपोल ने उनके सहयोगी “सत्ता” (Satpreet Singh Thiara) के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है—यह नशा रैकेट के खिलाफ इंटेलिजेंट और ठोस कदम हैं। ज़मानत याचिका खारिज—सबूत ‘पक्के’ हैं AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद मजीठिया की जमानत याचिका खारिज की है। इसका मतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो के पास मजबूत प्रमाण हैं, और यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से…
पंजाब सरकार को 1158 सहायक प्रोफेसर और पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्तियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के उस अनुरोध को स्वीकार किया जिसमें नई भर्ती होने तक इन पदों पर नियुक्ति जारी रखने की अनुमति मांगी गई थी। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजीत सिंह बैंस ने इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया और कहा कि इससे सरकारी कॉलेजों में छात्रों के लिए शिक्षा की निरंतरता बनी रहेगी। वहीं, पंजाब सरकार 1158 भर्तियों को बचाने के लिए समीक्षा याचिका दायर करने की प्रक्रिया में है और अपना पक्ष मजबूती…
जिम में कम उम्र के युवाओं को आ रहे हार्ट मामलों को लेकर पंजाब सरकार सख्त नजर आ रही है। इन मामलों में गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि, जिम में इस्तेमाल होने वाले सप्लीमेंट की जांच की जाएगी। सरकार का कहना है कि, जिम में दिए जाने वाले सप्लीमेंट की पहचान होगी। इसके अलावा सीपीआर की बेहतरीन ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सप्लीमेंट की जांच इसलिए की जाएगी ताकि इसमें मिलावट या फिर खामी का पता लगाया जा सके। हार्ट से होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग की इंतजाम किया…
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार तड़के का नज़ारा बेहद खास रहा। जैसे ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 (Ax-4) मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर भारत की धरती पर कदम रखा, चारों ओर खुशी की लहर दौड़ गई। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ISRO के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बाहर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लहराते और ढोल-नगाड़े बजाते नज़र आए। लोगों ने इस पल को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि शुक्ला अब भारत की अंतरिक्ष शक्ति का नया…
देश में एक बार फिर से उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक 9 सितंबर 2025 को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी सामने आ जाएंगे। जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 तय की गई है और नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी। जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताई, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धनखड़…
देशभर के टोल प्लाज़ा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई सालाना पास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कार मालिक अब सिर्फ 3,000 रुपए में पूरे साल के लिए 200 ट्रिप कर सकेंगे। यह योजना 15 अगस्त की आधी रात से पूरे भारत में लागू हो गई है। क्या है योजना? कीमत: 3,000 रुपए ट्रिप्स: 200 (एक बार टोल पार करने पर एक ट्रिप माना जाएगा) वैधता: 1 साल, चाहे ट्रिप पूरे हों या न हों लागू वाहन: सिर्फ निजी कार, जीप और वैन पर, व्यवसायिक वाहन इस योजना में शामिल नहीं होंगे बुकिंग…
