पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 और 4 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान तेज़ हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर…
Author: Viral Punjab News
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के पत्रों के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ ‘‘आप’’ मुख्यालय से पीएम आवास के लिए निकलेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मिलेंगे और हमारी बात सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मात्र कुछ दिनों में ही ई-20 के खिलाफ 2,33,238 लोगों ने ऑनलाइन प्रधानमंत्री के नाम याचिका साइन की है। मैंने पीएम से मिलने के लिए एक माह पहले समय भी मांगा था, लेकिन अब तक उनका जवाब नहीं मिला है। उन्होंने पीएम से…
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (एमएमएसवाई) ने नवांशहर में समय से लगभग तीन महीने पहले जन्मी एक बच्ची की जान बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गर्भावस्था के केवल 27वें सप्ताह में मात्र 700 ग्राम वज़न के साथ जन्मी इस बच्ची को एक सूचीबद्ध निजी अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में 50 दिनों तक विशेष उपचार दिया गया। लगभग ₹3 लाख की लागत वाला पूरा उपचार योजना के तहत पूरी तरह कैशलेस उपलब्ध करवाया गया। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि मुख्यमंत्री सेहत…
विश्व फेफड़ा (लंग) कैंसर दिवस के अवसर पर भगवंत मान सरकार ने एक सरल लेकिन महत्त्वपूर्ण संदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति केवल इसलिए फेफड़ा कैंसर से अपनी जंग न हारे क्योंकि वह उपचार का ख़र्च वहन करने में सक्षम नहीं है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के माध्यम से राज्य सरकार न केवल जीवनरक्षक उपचार का ख़र्च उठा रही है, बल्कि बीमारी होने से पहले ही उसकी रोकथाम के लिए भी निवेश कर रही है। योजना के आँकड़े इस प्रतिबद्धता को वास्तविकता में बदलते हुए दिखाई देते हैं। अब तक, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 708 फेफड़ा (लंग)…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जनता को समर्पित किए, जिसके साथ जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, ऑडिटोरियम तथा अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित ये नए परिसर सरकारी शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में लगातार किए गए निवेश ने सरकारी स्कूलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि…
भारत की युवा बैडमिंटन स्टार और पंजाब की 17 वर्षीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल (सिंगल्स) खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में वियतनाम की थुई लिन गुयेन को सीधे सेटों में 21-16, 21-16 से हराकर अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर सुपर-300 खिताब अपने नाम किया। महज 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में तन्वी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। इस जीत के साथ तन्वी शर्मा वर्ष 2008 में साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन महिला एकल का खिताब जीतने…
पंजाब पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर के लोपोके थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर जिले की लोपोके तहसील के गांव नूरपुर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार…
पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों के लिए 2 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पंजाब…
आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन ब्लब में आयोजित नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 को देश भर से जबरदस्त समर्थन मिला। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन टाउनहॉल को देख रहे 7 लाख से अधिक लोगों को हंसने और जबरदस्ती ई-20 के थोपने के पीछे की वजह को समझने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों की तरफ से मोदी सरकार के सामने तीन मांगे रखी। पहला, पेट्रोल पंप पर ई-20 और शुद्ध पेट्रोल का…
भगवंत सिंह मान सरकार ने आज ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि स्थानांतरित की, जिससे अब तक लाभार्थियों की कुल संख्या 68.5 लाख हो गई है। पठानकोट में इस योजना के तहत आयोजित वित्तीय सहायता वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब भर की महिलाओं को इस योजना के तहत 3000 रुपये और 4,500 रुपये के रूप में तीन महीने की संयुक्त किस्तें मिल रही हैं, जबकि विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन लेने वाली महिलाओं को राज्य में पहली बार अलग से 1000 या 1500 रुपये…
