पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है। चंडीगढ़ मौसम…
Author: Viral Punjab News
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत राज्यभर के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शुरू किए गए ‘बिजनेस क्लास’ कार्यक्रम के अत्यंत उत्साहजनक और सार्थक परिणाम सामने आए हैं। बी.कॉम., बीबीए, बी.टेक., बी.वोकेशनल तथा आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य विषय के रूप में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के पहले वर्ष में लगभग 95,000 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इनमें से 25,693 विद्यार्थियों ने अपने स्वयं के व्यवसाय शुरू किए, जबकि 20,241 छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में लगभग 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस उपलब्धि…
खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने तथा बिना किसी भ्रष्टाचार या पक्षपात के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार ‘न कैश, न सिफारिश’ के सिद्धांत पर आधारित पारदर्शी एवं तकनीक-संचालित प्रणाली के तहत 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करेगी। नए राशन कार्ड बनवाने तथा परिवार के नए सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए आवेदन 22 जुलाई से शुरू होंगे। इस प्रक्रिया में समाज के कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल लाभार्थियों में से 7…
मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिन भर अस्पताल, अलग-अलग थानों से लेकर जंतर मंतर तक की भागदौड़ की। सबसे पहले, वह सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंच कर पुलिस के लाठीचार्ज से घायल छात्रों का हाल जाना। इसके बाद वह मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने जाकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करवाया। फिर वह जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से हमने झूठे…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उसने देश के युवाओं और किसानों को पूरी तरह से त्याग दिया है और बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि आज देश के युवा और किसान दोनों सड़कों पर हैं, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी जायज़ मांगों को अनसुना कर दिया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले कई हफ़्तों से छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की…
पंजाब की राजनीति में पंथक एकता की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुनर सुरजीत अकाली दल के पंथक एकता समर्थक नेताओं ने अकाली दल “वारिस पंजाब दे” को बिना किसी शर्त पूर्ण समर्थन देने और गठबंधन करने का ऐलान किया। चंडीगढ़ में आयोजित पंथक बैठक में बापू तरसेम सिंह, मनप्रीत सिंह इयाली, फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, जत्थेदार इकबाल सिंह झूंदां और जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि लंबे समय से पंजाब और पंथ से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी नेतृत्व की कमी रही है, जिसे अब पंथक एकता के…
सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद लाठीचार्ज के बाद झूठे मुकदमे दर्ज कर युवाओं को परेशान करने की हो रही कोशिशों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी उनकी मदद के लिए आगे आई है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आकर इन बच्चों और उनके पैरेंट्स को कानूनी और मेडिकल सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई…
पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में 20 से 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों और बांधों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने आम लोगों, किसानों और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। आज का मौसम (21 जुलाई) मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (21 जुलाई) को…
पंजाब ने गंभीर ओपिओइड एडिक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य नशा मुक्ति उपचार मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी (एमएमटी) शुरू की है। मेथाडोन की शुरुआत राज्य की नशे के ख़िलाफ़ उपचार-केंद्रित रणनीति को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। अब तक राज्य में उपचार मुख्य रूप से 500 से अधिक आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) केंद्रों के माध्यम से ब्यूप्रेनॉर्फिन आधारित ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी और नशामुक्ति (एब्स्टिनेंस-आधारित) रिहैबिलिटेशन पर आधारित था। ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी में हानिकारक ओपिओइड की जगह चिकित्सकीय निगरानी में नियंत्रित दवाओं का उपयोग किया जाता है ताकि नशे की…
पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने आज सुनाम में आयोजित ‘मेगा रोजगार मेले’ के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में रोजगार और नौकरियों का एक बेहतरीन एवं प्रगतिशील माहौल सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला जिलों के क्लस्टर का यह पहला मेगा रोजगार मेला उनके दोनों विभागों – उद्योग विभाग एवं रोजगार सृजन विभाग – द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसमें 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के उम्मीदवारों ने भाग लिया और योग्यता एवं अनुभव के अनुसार…
