हरियाणा के रियल एस्टेट में तेजी देखने को मिल रही है। राज्य के लगभग सभी शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। वहीं सरकार द्वारा राज्य में किए जा रहे डेवलपमेंट के कार्यों के चलते बड़ी बड़ी कंपनियां निवेश कर रही है जिसकी वजह से प्रॉपर्टी की कीमतें उछली है। अगर आप हरियाणा में नया घर खरीदने की योजना बना रह हैं तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। सरकार ने प्रदेश के 46 शहरों में EDC (बाह्य विकास शुल्क) में 10 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से ही लागू मानी…
Author: Viral Punjab News
योगी ने गोरखपुर में बास्केटबॉल खेला। उन्होंने खिलाड़ियों की तरह 2 बार बॉल को बास्केटबॉल कोर्ट में पटका, फिर बास्केट में उछाल दी। इसके साथ ही सीएम ने अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की। सीएम ने खिलाड़ियों से परिचय भी जाना और गैस गुब्बारे आसमान में छोड़े। सीएम ने कहा- 2014 से पहले खेलकूद प्रतियोगिताएं सरकार के एजेंडे में नहीं रहती थीं। खिलाड़ी या तो पलायन करते थे, या कुंठित होकर हताश बैठे रहते थे। आज हम गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं करा रहे हैं। जीवन के जितने भी साधन हैं, वे सब स्वस्थ शरीर से ही प्राप्त किए जा…
पंजाब के मोहाली जिला पुलिस ने जीरकपुर के पभात गोदाम एरिया में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। देर शाम पुलिस की टीमों ने दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर अवैध और मानकों के विपरीत एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फूड सेफ्टी और ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को बुलाया। जांच के दौरान इन फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयां, आयुर्वेदिक उत्पाद, फूड सप्लीमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बरामद किए गए। हैरानी की बात…
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित विवादित वीडियो मामले में जालंधर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा वायरल किया गया वीडियो “डॉक्टर्ड” (छेड़छाड़ किया हुआ) और फर्जी है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए सिख गुरु साहिबान का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटती। आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने जालंधर अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम पहले दिन…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज नंगे पांव अरदास करते हुए एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने अपना पूरा दिन सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब को समर्पित किया। जत्थेदार साहिब के समक्ष पेश होकर दिया स्पष्टीकरण मुख्यमंत्री श्री अकाल तख़्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार साहिब के समक्ष उपस्थित हुए और अपने पूर्व बयानों को लेकर विस्तार से स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने दोहराया कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण विश्वास रखते हैं और इसके प्रत्येक निर्णय को सिर-माथे स्वीकार करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया…
पंजाब सरकार का बड़ा कदम: सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग को मंजूरी आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह फैसला सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक दक्ष, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को बड़ी राहत डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की शुरुआत से पंजाब में यात्रियों की बस सेवाओं तक पहुंच और भी आसान होगी।…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हिसार में प्री-बजट बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े पक्षकारों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों और कृषि उत्पादक संगठनों (FPO) के सुझावों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। कृषि परिवार से गहरा नाता मुख्यमंत्री ने कहा, आपके द्वारा दिए गए सभी सुझावों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है। उन्होंने बैठक को विशेष महत्व की बताते हुए कहा कि उनका कृषि परिवार से गहरा नाता है और कृषि क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने खुद महसूस किया है। सुझावों को बजट…
मकर संक्रांति पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधिविधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने शिवावतार महायोगी से लोकमंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद एक छोटे बच्चे को उन्होंने दुलार किया। बच्चे से योगी ने पूछा कि उसे क्या चाहिए। दो तीन बार पूछने पर बच्चे ने योगी में कान में कहा- चिप्स चाहिए। यह सुनते ही मुख्यमंत्री ठहाके लगाने लगे। वहां मौजूद श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी भी हंस…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के सामने पेश हो रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले अकाल तख्त सचिवालय में पहुंचे. जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ समय बाद सचिवालय में पहुंचे. सिख संस्थाओं और परम्पराओं पर कथित बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री को तलब किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में पेश हुए. अकाल तख्त के सामने पेश होने के बाद मुख्यमंत्री- ‘मेरे ऊपर जो आरोप हैं, जिनके लिए मुझे बुलाया गया था, उनका स्पष्टीकरण मैंने दिया है.’ अकाल तख्त जत्थेदार…
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने नंगे पांव हेरिटेज स्ट्रीट से चलकर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर मत्था टेका. मुख्यमंत्री ने पूरा दिन अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है और सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपने विवादास्पद बयानों पर स्पष्टीकरण दे रहे हैं. यह विवाद 27 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ, जब पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने गुरदासपुर के एक धार्मिक समागम में शबद कीर्तन किया और वीडियो सोशल मीडिया पर…
