लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी मीटिंग आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा के नेतृत्व में हुई। मीटिंग में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक, जिला प्रधान, चुनाव क्षेत्र के इंचार्ज, ट्रेड विंग, यूथ विंग और अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मीटिंग का मुद्दा पंजाब में एसआईआर के ज़रिए गलत तरीके से वोट काटने को रोकना और वोटरों के अधिकारों की रक्षा करना था। मीटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने…
Author: Viral Punjab News
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेताओं ने मंगलवार को तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नाकाम विदेश और घरेलू नीतियों ने देश को महंगाई के ऐसे संकट की ओर धकेल दिया है जो पहले कभी नहीं हुआ। नेताओं ने कहा कि केंद्र ने भारत की आर्थिक संप्रभुता को कमजोर किया है और तेल और ज़रूरी चीज़ों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर बोझ डाला है। पंजाब आप के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नीट परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में जी रहे छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास सफल हो रहा है। दो दिन पहले की गई अरविंद केजरीवाल की अपील को न सिर्फ 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है बल्कि हजारों परीक्षार्थियों ने उनके साथ अपनी भावनाएं और नीट को पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी साझा किया है। छात्रों से आए जबरदस्त रिस्पॉन्स को मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि मैं आपके साथ खड़ा हूं। सभी…
भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को रोकने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से लागू किए गए जगत जोति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल 2026′ को जनता और राजनीतिक हलकों से भारी समर्थन मिल रहा है। इस कानून से प्रभावित होकर मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज खाड़ी युद्ध के हालात का फायदा उठाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र अपनी विदेशी और आर्थिक नीतियों की नाकामी को छुपाने के लिए इस युद्ध को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है और देश को जानबूझकर अघोषित लॉकडाउन की ओर धकेला जा रहा है। केंद्र द्वारा लोगों से बार-बार संयम बरतने की अपीलों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वैश्विक संकट से प्रभावित किसी भी अन्य देश ने अपने नागरिकों से पेट्रोल, डीजल, गैस…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने के लिए आज अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड (जमीनदोज) करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करके अपनी तरह की अनूठी और ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की। किसानों और गांवों के लोगों को बड़ी राहत देते हुए भगवंत मान सरकार ने फसलों में आग लगने की घटनाओं और जानलेवा हादसों को रोकने तथा ऊपर से गुजरने वाली तारों (ओवरहेड लाइनों) के कारण बार-बार होने वाले बिजली कटौती को खत्म करने के लिए बिजली की तारों को जमीनदोज करना शुरू कर दिया…
बीमारी कई घरों में केवल दर्द ही नहीं, बल्कि घबराहट भी लेकर आती है। अस्पताल में भर्ती होने का मतलब अक्सर जल्दबाज़ी में उधार लेना, गहने गिरवी रखना या कुछ ही दिनों में जीवनभर की बचत को ख़त्म होते देखना होता है। कई परिवार इलाज में देरी कर देते हैं, इस उम्मीद में कि शायद हालत ख़ुद-ब-ख़ुद सुधर जाए, क्योंकि इलाज का ख़र्च उन्हें बीमारी से भी ज़्यादा भारी लगता है। साल 2021 में ‘एप्लाइड हेल्थ इकोनॉमिक्स एंड हेल्थ पॉलिसी’ में प्रकाशित एक अध्ययन ने उस सच्चाई को उजागर किया, जिसे लोग पहले से महसूस करते थे— भारत में…
दशकों के इंतज़ार के बाद आखिरकार पंजाब के कंडी इलाके के खेतों तक नहरी पानी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में शुरू की गई काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना अब उस इलाके की तस्वीर बदल रही है जो लंबे समय से पानी की कमी और अनिश्चित खेती की समस्या से जूझ रहा था। बिस्त दोआब नहर से जुड़ा यह प्रोजेक्ट उन क्षेत्रों तक नहरी सिंचाई पहुंचा रहा है जहां पिछले करीब 30 सालों से पानी की सुविधा नहीं पहुंच पाई थी। पीढ़ियों से इस अर्ध-पहाड़ी इलाके के किसान सिर्फ बारिश और लगातार नीचे जा रहे भूजल स्तर…
पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए जो समारोह घोषित किए हैं, उनके तहत सोमवार को सीटी यूनिवर्सिटी में श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर एक खास सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए, दिल्ली के पूर्व उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया, जो इस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए, ने युवाओं से समानता, विश्वव्यापी भाईचारे और सामाजिक न्याय के समर्थक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करके समाज से सामाजिक और आर्थिक असमानता को खत्म करने अगुवाई करने का न्यौता दिया। उन्होंने आगे…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हित पूरी तरह से अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील के तहत मोदी सरकार ने देश की पीठ में छुरा घोंपा है। इस डील की सबसे खतरनाक और मुख्य शर्त यह थी कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद कर देगा और इसकी जगह अमेरिका और उसके साथी देशों से महंगा तेल…
