पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में जेईई मेन्स परीक्षा पास करने वाले 369 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में आए बड़े बदलावों का नतीजा बताते हुए कहा कि अब पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को “तारे ज़मीन पर” बताते हुए कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिकार के रूप में लागू करने और लगातार सुधारों से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता…
Author: Viral Punjab News
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में लगातार मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के दिग्गज नेता और शख्सियतें लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के खेल जगत को उस समय बड़ा बल मिला, जब मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद थे। रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुके पहलवान प्रीतपाल सिंह के आने से पार्टी को…
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि हरियाणा ने इस बार भाखड़ा डैम से मिलने वाले पानी का सही तरीके से प्रयोग किया है। अब तक हरियाणा ने 70 फीसदी पानी ही प्रयोग किया है। हरियाणा अपना पानी सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। उन्हें 21 मई तक पानी मिलेगा। हरियाणा ने एक भी बूंद ज्यादा प्रयोग नहीं किया है। हम लगातार उन्हें पत्र लिखकर इस बारे में आगाह करते रहे हैं। वहीं, इस बार एक मई से नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए 15 भारतीय आज देश वापस पहुंच रहे हैं। इनमें से 11 लोग पंजाब से संबंधित हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं दिल्ली जाकर इन सभी को रिसीव करेंगे। उन्होंने बताया कि बाकी लोगों में 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 2 उत्तराखंड के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जैसे ही ये लोग पंजाब पहुंचेंगे, पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ…
राज्य में डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने राज्य भर के नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों (जनरल व शहरी विकास) को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर और व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां, जो मच्छरों के जरिए फैलती हैं, सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। यदि समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह जानलेवा साबित…
पंजाब की सियासत में राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संवैधानिक स्तर पर उठाया जाएगा ताकि जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। पत्रकारों के साथ बातचीत में मान ने कहा कि जिन सदस्यों को पार्टी और जनता के भरोसे उच्च सदन में भेजा गया, उनका दल बदलना गंभीर विषय है। सरकार इस पर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।…
कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा जालंधर में आम आदमी पार्टी का बैठक में पहुंचे। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा राघव चड्ढा और संदीप पाठक पार्टी के लिए 24 घंटे पुरानी बात हो चुकी है। पार्टी एकजुट है और जालंधर में आयोजित की गई मीटिंग पार्टी ऑब्जर्वर के संबंध में को लेकर है। पार्टी इस संबंध में चिंतित नहीं के कोई राघव चड्ढा और संदीप पाठक के साथ जाने वाले हैं। अमन अरोडा में इस मीटिंग को रूटीन बताया और उन्होंने कहा ये एक बड़ी मीटिंग है इसलिए मीडिया में चर्चा का केंद्र है। जालंधर में चल…
कंगना रनौत मानहानि मामले में बठिंडा कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई अब 12 मई को होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान महिंदर कौर की तरफ से दो गवाह पेश होने थे, मगर एक गवाह की तबीयत खराब होने के कारण वह पहुंच नहीं सका। इसके चलते कंगना के वकील ने दूसरे गवाह के भी बयान दर्ज करने से मना कर दिया। एडवोकेट रघबीर सिंह बैहनीवाल ने बताया कि कंगना का पासपोर्ट जब्त करने की सुनवाई पर भी बहस नहीं हो सकी, जिसकी भी अगली तारीख डाल दी। अब 12 मई की सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज करने…
एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सदन में प्रस्ताव लाने पर भी मुहर लगी। हालांकि, सियासी हलकों में इस सत्र को लेकर महज औपचारिकता से कहीं ज्यादा राजनीतिक तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष सत्र में विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। मजदूरों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना मनरेगा और उससे जुड़े ढांचागत…
पंजाब के लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश के कारण राज्य का तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके चलते तापमान सामान्य से करीब 3.2 डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 14 जिलों—गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर—में 50 से 60 किलोमीटर…
