Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»देश»पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान को लेकर गृह मंत्री की सख्ती: Amit Shah ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिए कड़े निर्देश।
    देश

    पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान को लेकर गृह मंत्री की सख्ती: Amit Shah ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिए कड़े निर्देश।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गृह मंत्री Amit Shah ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और स्पष्ट निर्देश दिए कि हर राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जाए। यह बातचीत पहलगाम हमले के बाद की गई पहली अहम कार्रवाई थी। जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने पहले देश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, उसके बाद ही मुख्यमंत्रियों को यह निर्देश भेजे गए।

    जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने का फैसला बुधवार को ही सीसीएस की बैठक के बाद लिया गया था। अब इस संबंध में गृह मंत्री Amit Shah ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ऐसा ही करने का निर्देश दिया है। यहां समझने वाली बात यह है कि कई राज्यों में पाकिस्तानी अवैध रूप से रहते हैं, इसलिए अब उनकी पहचान कर उन्हें भारत से बाहर भेजने की बात हो रही है। अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजी जानी चाहिए ताकि उनका वीजा तुरंत रद्द किया जा सके और उन्हें भारत से बाहर भेजा जा सके।

    खैर, जहां एक ओर अमित शाह इस समय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों ने आवश्यक जानकारी ले ली है और उसके आधार पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। अब ऐसी तमाम गतिविधियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि सरकार कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है। हालाँकि, इसका अंदाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से लगाया जा सकता है। उन्होंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को खुली चुनौती दी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी से कहा था कि आतंकवादियों को उनकी कल्पना से भी अधिक कठोर सजा दी जाएगी, प्रत्येक आतंकवादी को ढूंढकर दंडित किया जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह हमला सिर्फ उन पर्यटकों पर नहीं था, इसने भारत की आत्मा को चोट पहुंचाई है। हम शेष बचे आतंकवादी गढ़ों को भी नष्ट कर देंगे। आतंकवादियों की पहचान की जाएगी और उन्हें मार गिराया जाएगा। बड़ी बात ये रही कि पीएम मोदी ने बात भी अंग्रेजी में की, इस तरह उन्होंने पूरी दुनिया को साफ संदेश दिया- भारत झुकने वाला नहीं है, भारत आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से निकले 2 मजदूर जिंदा, रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी कामयाबी

    September 4, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने सत्यमेव जयते के हवाले से सत्येंद्र जैन की जमानत पर PM मोदी से पूछा, , “उन्हें जेल भेजकर आपको क्या मिला?”

    September 4, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.