Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»delhi»आम आदमी को बड़ा झटका! आज से LPG गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा।
    delhi

    आम आदमी को बड़ा झटका! आज से LPG गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घर का बजट पहले से ही महंगाई से दबा हुआ था और अब आम आदमी को एक और मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा करने का निर्णय लिया है। इसका असर न केवल उज्ज्वला योजना (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के लाभार्थियों पर पड़ेगा, बल्कि आम उपभोक्ताओं पर भी इसका सीधा प्रभाव होगा। नई दरें आज, यानी 8 अप्रैल से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि इन नई कीमतों का क्या असर होगा, किस वर्ग के लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा, और सरकार ने गैस की कीमतों में वृद्धि करने का कारण क्या है।

    अब कितनी हो गई एलपीजी सिलेंडर की कीमत?

    नई बढ़ी हुई कीमत के मुताबिक, उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाला सिलेंडर अब 503 रुपए से बढ़कर 553 रुपए में मिलेगा. वहीं, बाकी उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर के लिए 853 रुपए चुकाने होंगे, जो पहले 803 रुपए था

    पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह बढ़ोतरी सब्सिडी पाने वालों और नॉन-सब्सिडी उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी. यानी कोई भी इससे बचा नहीं है.बता दें कि इस समय देश में करीब 32.94 करोड़ एक्टिव घरेलू एलपीजी यूजर्स हैं, जिनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं.

    क्यों बढ़े गैस सिलेंडर के दाम?

    सरकार के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में एलपीजी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. जुलाई 2023 में जो इंटरनेशनल प्राइस 385 डॉलर प्रति टन था, वो अब बढ़कर 629 डॉलर प्रति टन हो गया है.अगर कंपनियां पूरी कीमत वसूलतीं तो दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,028.50 रुपए होनी चाहिए थी. लेकिन कंपनियों को घाटे से बचाने और उपभोक्ताओं पर सीधा बोझ न पड़े, इसलिए सिर्फ 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

    CNG की कीमत भी बढ़ी

    सिर्फ एलपीजी ही नहीं, CNG की कीमत भी एक रुपए प्रति किलो बढ़ गई है. दिल्ली में अब CNG की कीमत 75.09 रुपए प्रति किलो हो गई है.यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब नेचुरल गैस की कीमत 6.50 डॉलर से बढ़ाकर 6.75 डॉलर प्रति यूनिट कर दी गई है, जो CNG बनाने में इस्तेमाल होती है.

    कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

    जहां घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ी है, वहीं 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 41 रुपए घटाए गए थे. अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,762 रुपए है , जबकि पहले इसकी कीमत 1803 रुपये थी. दिल्ली के अलावा अन्य मेट्रो शहरों में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1872 रुपये,मुंबई में 1714.50 रुपये , और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1924 रुपये हो गई है.

    सरकार की सफाई

    पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियां अब तक घाटे में गैस बेच रही थीं और इस साल उन्हें 41,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इसलिए मजबूरी में यह बढ़ोतरी की गई है.उन्होंने ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस कम होंगे, उसी हिसाब से घरेलू बाजार में भी दाम घटाए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Mahatma Gandhi की समाधि पर जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

    April 29, 2026

    पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: Manish Sisodia

    March 21, 2026

    ‘तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’, जंतर मंतर से Kejriwal की हुंकार, बोले-आज से शुरू हुई BJP की उल्टी गिनती

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.