Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादें, अफसरों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश।
    up

    जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादें, अफसरों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 250 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    CM ने कहा कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए और दबंगों को सख्त सजा दिलाई जाए।

    जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

    मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट देकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करें, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों से सीधे संवाद किया और एक-एक व्यक्ति से उनकी बात जानकर अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा. उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि, “हर समस्या का हल गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित न रहे.”

    CM योगी ने सहायता करने के दिए निर्देश

    गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने जमीन कब्जे, पारिवारिक विवाद, इलाज और नौकरी से जुड़े मामलों को विशेष प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले या किसी भी कमजोर व्यक्ति को परेशान करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

    जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने इन सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि सहायता तत्काल दी जा सके.

    मेरे होते हुए किसी से डरने की जरूरत नहीं

    इस दौरान कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ जनता दर्शन में पहुंचीं. मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार कर चॉकलेट दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया. एक बच्ची जब अपनी मां के साथ पहुंची और मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने के लिए उठ खड़ी हुई, तो सीएम योगी ने उसके सिर पर हाथ फेरकर उसे आशीर्वाद दिया और भरोसा दिलाया कि “मेरे शासन में किसी को डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है.”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.