Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»देश»जालंधर-नवांशहर में CM मान और केजरीवाल के कार्यक्रम रद्द: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैसला, शहर में रात 8 से 9 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट।
    देश

    जालंधर-नवांशहर में CM मान और केजरीवाल के कार्यक्रम रद्द: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैसला, शहर में रात 8 से 9 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब के CM सरदार भगवंत मान के बुधवार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जालंधर और नवांशहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनज़र स्थगित कर दिया गया है।

    जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र के लखनपाल गांव में आज शाम लगभग चार बजे एक जनसभा आयोजित की जानी थी। हालांकि, राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

    बुधवार रात को जालंधर में सेना द्वारा एक घंटे की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। यह अभ्यास हाल ही में पाकिस्तान में भारत द्वारा किए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के बाद सुरक्षा तैयारियों के तहत किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल के दौरान सेना और रक्षा बलों की टीमें नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगी।

    मंगलवार को कैंटोनमेंट एरिया में हुआ था मॉकड्रिल

    बता दें कि इससे पहले जालंधर में कल यानी मंगलवार को कैंटोनमेंट एरिया में सेना द्वारा ब्लैकआउट मॉकड्रिल की गई थी। जिसमें रात करीब 8 बजे से लेकर 9 बजे तक एरिया में सेना ने ये मॉकड्रिल किया था। रात करीब सवा 8 बजे पूरे कैंटोनमेंट एरिया को ब्लैकआउट कर दिया गया था और एरिया में सायरन बजने शुरू हो गए थे। पूरा एरिया करीब एक घंटे के लिए ब्लैकआउट रहा और रात करीब 9 बजे दोबारा बिजली चालू कर दी गई।

    सेना के विमान शहर की ऊपर से करेंगे निगरानी

    बता दें कि इससे पहले आज यानी मंगलवार को सेना के अधिकारियों द्वारा बाजारों में माइक के साथ अनाउंसमेंट किया गया था कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एरिया में देखा जाए तो तुरंत उसके बारे में सूचना पुलिस को दी जाए। ब्लैकआउट के दौरान सेना के विमान ऊपर से एरिया की निगरानी करेंगे और देखेंगे कि एरिया में किसी भी घर की लाइट न जल रही हो।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से निकले 2 मजदूर जिंदा, रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी कामयाबी

    September 4, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने सत्यमेव जयते के हवाले से सत्येंद्र जैन की जमानत पर PM मोदी से पूछा, , “उन्हें जेल भेजकर आपको क्या मिला?”

    September 4, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.