Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»‘नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर चलिए पंजाब भी विकास की गति में आगे बढ़ेगा’, जीरकपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बोले CM नायब सैनी !
    punjab

    ‘नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर चलिए पंजाब भी विकास की गति में आगे बढ़ेगा’, जीरकपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बोले CM नायब सैनी !

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है और देश को एक नई पहचान दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर हैं। जैसे हरियाणा ने प्रगति की है, वैसे ही पंजाब भी उन्नति की दिशा में बढ़े, इसके लिए अब पंजाब की जनता को भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की उम्मीद है। पंजाब के लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों पर विश्वास किया था, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इसलिए अब उन्हें यह विश्वास है कि नरेंद्र मोदी ही पंजाब को विकास की ओर अग्रसर कर सकते हैं। नायब सिंह सैनी ने उनके सम्मान और अभिनंदन के लिए रविवार को जीरकपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने CM का सम्मान किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

    पंजाब के किसान एवं युवा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहते

    CM ने कहा कि जब वे पंजाब के युवाओं से बात करते हैं तो युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लेते हैं। आज पंजाब के किसान एवं युवा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनी थी, तब से हरियाणा की जनता भाजपा सरकार पर लगातार भरोसा जता रही है और समर्थन दे रही है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब उन्होंने 12 मार्च 2024 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो 50 हजार सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन 56 दिन के भीतर ही आचार संहिता लगने से नियुक्तियां नहीं हो सकी। परंतु उन्होंने हरियाणा के युवाओं से वादा किया था कि शपथ लेने से पहले ज्वाइन कराऊंगा। उन्होंने शपथ से पहले ही 25 हजार युवाओं को ज्वाइन करवाकर अपना वादा निभाया।

    हरियाणा की तरह पंजाब में भी किसानों के सम्मान में नहीं आने दी जाएगी कमी

    CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी नीतियां आमजन के हित में लागू की जा रही हैं। हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं और यही सुझाव उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को भी दिया था, पर उन्होंने नहीं माना। जब पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो पंजाब के किसानों की फसलें भी एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। हरियाणा की तरह पंजाब में भी किसानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार फसल की पूरी कीमत की गारंटी देती है और यदि फसल खराब होती है, तो भी किसानों के खातों में सीधा मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने ब्यौरा देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मात्र 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 14,500 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को प्रदान किया है।

    पंजाब में भाजपा सरकार बनने से तेज गति से होगा विकास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा, पंजाब का छोटा भाई है, लेकिन आज हरियाणा विकास के मामले में पंजाब से कहीं आगे है। राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा आज तीन गुणा गति से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं, वैसे ही कार्य पंजाब में भी होंगे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोग आयुष्मान और चिरायु योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत 20 लाख लाभार्थियों को इलाज मिला, जिसमें 6500 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार द्वारा वहन किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा की थी, जिसे हरियाणा सरकार ने पूर्ण रूप से लागू किया और अब तक 12,000 बुजुर्ग लाभान्वित हुए।

    वर्ष 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में ही भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा था, और अब भारत वर्ष 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही उन्हें आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। सरकार बनते ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दिल्ली के लोगों को भी लाभ मिलना शुरू हो गया है। नायब सिंह सैनी ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएं, जिससे गरीब, किसान और हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिलेगा और देश विकास की ओर अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पंजाब की पूर्व सांसद परनीत कौर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    मजदूर दिवस पर बड़ा तोहफा: Punjab में न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, CM Bhagwant Mann का ऐलान

    May 1, 2026

    अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिल

    May 1, 2026

    Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत

    May 2, 2026

    विभिन्न राज्यों में ED और CBI के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: Harpal Singh Cheema

    May 2, 2026

    चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: Harpal Singh Cheema

    May 2, 2026

    डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.