Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»हरियाणा : DC अजय सिंह तोमर ने परीक्षा की सफलतापूर्वक संचालन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
    haryana

    हरियाणा : DC अजय सिंह तोमर ने परीक्षा की सफलतापूर्वक संचालन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्य सचिव ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त (DC ) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से आगामी परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों और कार्यों की जानकारी ली।

    इसके बाद, DC अजय सिंह तोमर ने परीक्षा के मद्देनजर अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराई जाएं। परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी ताकि परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके।

    उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के सही आयोजन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों और मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट की दुकानों को 27 फरवरी से 29 मार्च तक, प्रत्येक परीक्षा के दिन, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    DC ने अधिकारियों से कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नकल रहित और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, इसलिए जिन अधिकारियों को ड्यूटी दी गई है, वे उसे पूरी सजगता से निभाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरेश भौरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, डीएसपी रजत गुलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.