Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»‘1 हफ्ते में 10 करोड़ दो…वरना मिट्टी में मिला देंगे’, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकाया
    punjab

    ‘1 हफ्ते में 10 करोड़ दो…वरना मिट्टी में मिला देंगे’, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकाया

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है, जिसके बाद मोहाली में पुलिस जांच शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बी प्राक से जुड़े पंजाबी सिंगर दिलनूर को धमकी भरा कॉल किया गया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये मांगे गए है. बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है. बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दिलनूर को 5 जनवरी को दो कॉल आईं, लेकिन उन्होंने उन्हें रिसीव नहीं किया. 6 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से फिर कॉल आई. जब उन्होंने कॉल उठाई तो बातचीत संदिग्ध लगी, इसलिए उन्होंने कॉल काट दी. इसके कुछ देर बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज भी भेजा गया. जिसमें 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई.

    10 करोड़… नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे

      मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है. जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है. वो इस समय भारत में नहीं है. मैसेज में सिंगर को धमकाते हुए उसने कहा- ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे’. शिकायत के बाद पुलिस ने शुरु की जांच इस मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर फिलहाल जांच जारी है.

    कौन है आरजू बिश्नोई

      आरजू बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य माना जाता है, जो विदेश में छिपा हुआ है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी हो सकती है. दिलनूर ने स्क्रीनशॉट और वॉयस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपकर सुरक्षा की मांग भी की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. ऐसे मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई बार उछला है, जहां कारोबारियों और सेलिब्रिटीज को फिरौती के लिए निशाना बनाया जाता है.

    पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली

      नए साल की शुरुआत ही लॉरेंस गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चलाई थी. एक व्यापारी के घर के बाहर शाम 6 बजे 25 राउंड गोली चलाई गई थी, इससे पहले पश्चिम विहार में जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.