Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»delhi»Bharat ने Pakistan से War क्यों नहीं किया? Amit Shah का Responds
    delhi

    Bharat ने Pakistan से War क्यों नहीं किया? Amit Shah का Responds

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद में चल रही बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया। बहस का मुद्दा था – पहलगाम आतंकी हमला और उसके जवाब में हुआ ऑपरेशन सिंदूर। विपक्ष ने सवाल उठाया कि इतने बड़े हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से युद्ध क्यों नहीं किया?

    अमित शाह ने सीधे विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के इतिहास की गलतियों की वजह से आज ये हालात बने। शाह ने कहा,

    “कल ये पूछ रहे थे युद्ध क्यों नहीं हुआ। आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) मौजूद है तो उसकी वजह सिर्फ जवाहरलाल नेहरू हैं।”

    नेहरू पर निशाना

    अमित शाह ने कहा कि 1960 में हुआ इंडस वॉटर ट्रीटी (Indus Waters Treaty) कांग्रेस सरकार की बड़ी गलती थी, जिसमें भारत ने अपनी 80% नदी का पानी पाकिस्तान को दे दिया। उन्होंने 1971 के शिमला समझौते पर भी सवाल उठाया और कहा कि उस वक्त कांग्रेस PoK को भूल गई।

    शाह ने आगे कहा कि भारत के आज UN Security Council में स्थायी सदस्य न होने की भी जिम्मेदारी नेहरू की है।

    “आज चीन UNSC में है और भारत नहीं। मोदी जी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भारत को उसकी जगह मिले, लेकिन नेहरू की ऐतिहासिक गलतियों ने ये मौका छीन लिया।”

    राहुल गांधी पर सीधा हमला

    गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,

    “जब हमारे जवान डोकलाम में चीन के सामने डटे हुए थे, तब राहुल गांधी चीनी एंबेसेडर से मुलाकात कर रहे थे। ये चीन प्रेम नेहरू से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक चला आ रहा है।”

    चिदंबरम पर पाकिस्तान को बचाने का आरोप

    अमित शाह ने पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर भी बड़ा आरोप लगाया कि वो पाकिस्तान का बचाव कर रहे हैं।

    “वो सबूत मांग रहे थे कि आतंकी पाकिस्तानी हैं। पाकिस्तान को क्लीन चिट देकर उन्हें क्या फायदा होने वाला है?”

    पाकिस्तानी कनेक्शन के सबूत पेश किए

    शाह ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे।

    “उनके पास वोटर आईडी नंबर मिले। उनके पास से जो चॉकलेट मिलीं, वो पाकिस्तान में बनी थीं। क्या ये सबूत काफी नहीं हैं?”

    उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये आतंकी पाकिस्तानी नहीं थे, तो हमने पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर हमला क्यों किया?

    संदेश साफ – पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा

    अमित शाह ने साफ कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमले का जवाब दे दिया है, और पाकिस्तान की धरती पर बैठे आतंकियों को निशाना बनाया गया है।

    अंत में उन्होंने कहा –

    “चिदंबरम हमसे सवाल नहीं पूछ रहे, वो पाकिस्तान का बचाव कर रहे हैं। देश की जनता सब देख रही है।”

    संसद में शाह के भाषण के दौरान भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: Manish Sisodia

    March 21, 2026

    ‘तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’, जंतर मंतर से Kejriwal की हुंकार, बोले-आज से शुरू हुई BJP की उल्टी गिनती

    March 2, 2026

    दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त, कैमरे के सामने भावुक हुए पूर्व CM

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    PM मोदी का आज रात राष्ट्र के नाम संबोधन, महिला आरक्षण बिल पर रख सकते हैं बात

    April 18, 2026

    लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी खत्म, मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला

    April 18, 2026

    पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद

    April 18, 2026

    Waiver on Russian Oil Imports: रूसी तेल पर अमेरिका ने एक महीने की छूट बढ़ाई, जानें क्या है नया आदेश

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.