Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»delhi»‘तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’, जंतर मंतर से Kejriwal की हुंकार, बोले-आज से शुरू हुई BJP की उल्टी गिनती
    delhi

    ‘तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’, जंतर मंतर से Kejriwal की हुंकार, बोले-आज से शुरू हुई BJP की उल्टी गिनती

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोग एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले सत्ता की राजनीति करेंगे, लेकिन हम जनता के लिए काम करेंगे. आज से बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने खुद की ईमानदारी पर जोर देते हुए कहा कि मोदी जी दिल्लीवालों के ‘बेटे’ को भ्रष्ट बताते रहे, लेकिन अदालत ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा. रैली में केजरीवाल ने मोदी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप रैली में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा समेत कई राज्यों से आए आप नेता, कार्यकर्ता और हजारों आम लोग शामिल हुए. सभी ने ‘पढ़ा-लिखा दमदार है, मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है’ के नारे लगाए. केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि इससे संदेश दिया गया कि अगर कोई ईमानदारी से काम करेगा, तो उसका केजरीवाल जैसा हाल कर दिया जाएगा. उन्होंने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मोदी जी को सच में भ्रष्टाचार खत्म करना है, तो गुजरात में अवैध शराब, जमीन सौदों और गिरते पुलों पर कार्रवाई करके दिखाएं. केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा सरकार के वादों को झूठा बताया केजरीवाल ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों द्वारा मोदी को पूर्ण बहुमत देने की बात की. लेकिन आज देश का हर क्षेत्र बर्बाद हो चुका है. उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार के वादों को झूठा बताया, जैसे महिलाओं को 2500 रुपये देने और बस मार्शलों को नियमित करने का. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने नौकरियां देने की बजाय हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया. एक साल में दिल्ली बर्बाद हो गई. सड़कें टूटी हैं, गंदा पानी आ रहा है, बिजली कटौती हो रही है. केजरीवाल ने मोदी और अमित शाह पर दिल्लीवालों को परेशान करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से मोदी और शाह ने साजिश रचकर दिल्ली के लोगों को दुखी किया. मुझे चोर, भ्रष्टाचारी और शराब घोटाले का आरोपी बताया गया है. मीडिया में दिनभर डिबेट चलते थे, लेकिन जज ने फैसला दिया कि मोदी जी झूठ बोल रहे हैं, केजरीवाल ईमानदार है. केस फर्जी है, कोई सबूत नहीं, यह फैसला मोदी, शाह और भाजपा के गाल पर तमाचा है. उन्होंने कहा कि सदियों बाद ऐसा फैसला आया. मोदी और शाह खुद केस मॉनिटर कर रहे थे कि मैं, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह जेल से न छूटें. केजरीवाल ने अपने जीवन की कहानी सुनाई उन्होंने कहा कि मैं भारत मां से बहुत प्यार करता हूं। अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया. आईआईटी में अच्छे नंबर आए, अमेरिका जा सकता था, लेकिन देश का हाल देखकर रुक गया. अगर सभी पढ़े-लिखे विदेश चले जाएंगे, तो देश को कौन संभालेगा? मैंने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी की. एक सीए आया, रिश्वत देने की कोशिश की, लेकिन मैंने मना कर दिया. धीरे-धीरे विभाग में मेरी ईमानदारी की चर्चा हुई. लोग कसमें खाते थे कि केजरीवाल एक पैसा नहीं लेता. फिर किस्मत ने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया. 10 साल रहा, मोदी जी ने जांच करवाई, लेकिन एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं मिला. मैंने हजारों फाइलों पर साइन किए, कोई ठेकेदार कह दे कि मैंने पैसे मांगे, तो राजनीति छोड़ दूंगा. मोदी जी मुझसे नफरत क्यों करते हैं? मैंने उनका क्या बिगाड़ा? मैं सिर्फ ईमानदारी से काम करता हूं. क्योंकि मैं देश से प्यार करता हूं. जब कोई देश से गद्दारी करता है, तो खून खौलता है. केजरीवाल ने मोदी के 12 साल के शासन की आलोचना कांग्रेस के घोटालों से तंग आकर लोगों ने मोदी को बहुमत दिया. उम्मीद थी कि देश बदलेगा. लेकिन 12 साल में कुछ नहीं हुआ. लोगों की जिंदगी नहीं सुधरी. सड़कें, पानी, सीवर, बिजली-कुछ नहीं. एयरलाइन, रेलवे, बैंक, स्कूल, अस्पताल सब बर्बाद, देश का बेड़ा गर्क कर दिया. उन्होंने एक बच्चे का उदाहरण दिया. मोदी जी परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन पेपर लीक हो रहे हैं. बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. मोदी जी को नौटंकी बंद करनी चाहिए. पूरे देश में पेपर लीक, लेकिन कार्रवाई नहीं. केजरीवाल ने सड़कों की हालत पर की बात  दुबई, अमेरिका, टोक्यो, जर्मनी की सड़कें शानदार हैं, गाड़ियां तेज दौड़ती हैं. लेकिन गुजरात में 30 किमी/घंटा की रफ्तार, राजकोट से जूनागढ़ 104 किमी में 4 घंटे लगते हैं, गड्ढों से भरी सड़कें दुनिया चांद पर पहुंच गई, लेकिन मोदी जी से गड्ढे नहीं भरते, सीवर के ढक्कन नहीं लगते, लंदन, टोक्यो, पेरिस साफ-सुथरे हैं, श्रीलंका, भूटान जैसे गरीब देश भी साफ, लेकिन मोदी जी से 12 साल में सफाई नहीं हुई. प्रदूषण पर केजरीवाल ने सरकार को धेरा प्रदूषण पर केजरीवाल ने कहा कि 2014 तक बीजिंग में भारत से ज्यादा प्रदूषण था, लेकिन उन्होंने खत्म कर दिया. उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल, मोदी सरकार से प्रदूषण नहीं ठीक हुआ. विकसित भारत छोड़ो, रहने लायक भारत बना दो. लोग सांस तो ले सकें. केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती  अगर भ्रष्टाचार खत्म करना है, तो कार्रवाई करके दिखाओ. गुजरात में 20 हजार करोड़ की कोकीन पकड़ी गई, कार्रवाई करो, हर साल 30 हजार करोड़ की नकली दारू बिकती है, बंद करो, दोस्त को एक हजार एकड़ जमीन एक रुपये में दी, एक्शन लो, पुल गिरते हैं, सड़कें टूटती हैं, कार्रवाई करो, पेपर लीक पर एक्शन लो, लेकिन मोदी जी नहीं करेंगे, क्योंकि खुद या उनके लोग शामिल हैं. केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचारी मैं नहीं, मोदी जी हैं. लेकिन वे सोनम वांगचुक, मेहराज मलिक, नरेश बाल्यान, केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह को जेल डालते हैं. सोनम वांगचुक वैज्ञानिक हैं, पद्मश्री मिलना चाहिए. लेकिन मोदी जी उन्हें जेल डालते हैं, क्योंकि डरते हैं. जब तानाशाह पढ़े-लिखों से डरने लगे, तो उसका अंत आ गया. मोदी जी महिलाओं से डरते हैं, संसद नहीं गए क्योंकि पीटने का डर. ट्रम्प से डरते हैं. डर-डर कर कितना जिएंगे? केजरीवाल ने गिरफ्तारी के संदेश बताए केजरीवाल ने गिरफ्तारी के संदेश बताए. ईमानदारी से काम करोगे, तो केजरीवाल जैसा हाल होगा. आप ने आम लोगों को टिकट दिए, युवा राजनीति में आए. लेकिन मोदी जी ने संदेश दिया कि राजनीति में मत आओ, नहीं तो हाल बुरा होगा. केजरीवाल ने आप की उपलब्धियां बताईं. देश में उम्मीदें खत्म हो गई थीं. आप ने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें ठीक कीं. 140 करोड़ लोगों को उम्मीद दी कि देश सुधर सकता है. लेकिन मोदी जी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर उम्मीदों पर पानी फेरा. केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा सरकार की आलोचना केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा सरकार की आलोचना की. एक साल पहले बनी, विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया कि 60 दिन में बस मार्शल नियमित होंगे. लेकिन एक साल हो गया, कुछ नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा 8 मार्च 2025 से महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे, लेकिन नहीं मिले. प्रधानमंत्री झूठे हैं, तो देश कैसे तरक्की करेगा? भाजपा ने 10 हजार बस मार्शल, डीटीसी कर्मचारी, मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ, डिम्स कर्मचारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर निकाल दिए. महंगाई में नौकरी छीनना पाप है. दिल्ली दुखी है. सड़कें टूटी, गंदगी, काला पानी, पावर कट, आप की सरकार में 24 घंटे बिजली थी. अब बर्बादी है, आज चुनाव हो, भाजपा 10 सीट न जीते. केजरीवाल ने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी को देश चलाना नहीं आता, रुचि नहीं. सिर्फ सत्ता की हवस, सुबह-शाम सत्ता कैसे हथियाएं, षड़यंत्र रचते हैं. ईवीएम, वोटर लिस्ट छेड़छाड़, पैसे बांटना, लोगों को मारना, देश भाड़ में जाए. मोदी जी सत्ता के लिए काम करो, केजरीवाल देश के लिए 4 अप्रैल 2011 को जंतर-मंतर से कांग्रेस का सफाया हुआ. आज 1 मार्च 2026 से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू केजरीवाल के राजनीतिक संघर्ष की नई शुरुआत यह रैली केजरीवाल के राजनीतिक संघर्ष की नई शुरुआत का प्रतीक बनी. उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की. ईमानदारी और जनसेवा पर जोर देते हुए कहा कि तानाशाही नहीं चलेगी. देश बदलेगा, जब लोग मिलकर लड़ेंगे. रैली में उत्साह था, लोग नारे लगा रहे थे. केजरीवाल ने कहा कि आप की लड़ाई जारी रहेगी. दिल्ली से शुरू होकर पूरे देश में फैलेगी. मोदी सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा साफ दिखा. उन्होंने गुजरात, दिल्ली और पूरे भारत की समस्याओं पर विस्तार से बात की. प्रदूषण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हर मुद्दे पर मोदी को घेरा. केजरीवाल ने अपनी आईआईटी पढ़ाई और नौकरी के दिनों को याद किया केजरीवाल ने अपनी आईआईटी पढ़ाई और नौकरी के दिनों को याद किया. कहा कि अमेरिका जाने का मौका था, लेकिन देश के लिए रुके. इनकम टैक्स में ईमानदारी से काम किया. रिश्वत न लेने की वजह से मशहूर हुए. मुख्यमंत्री बनने के बाद भी ईमानदार रहे. मोदी की जांचों में कुछ न मिला. यह साबित करता है कि ईमानदारी जीतती है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि राजनीति में आएं, देश बदलें, मोदी का डर न मानें. केजरीवाल ने पूछा 12 साल के शासन में मोदी ने क्या किया? केजरीवाल ने पूछा, कांग्रेस के घोटाले से छुटकारा मिला, लेकिन मोदी ने नए घोटाले किए. पेपर लीक, ड्रग्स, जमीन सौदे, गुजरात मॉडल फेल, सड़कें खराब, पुल गिरते, विदेशी देशों से तुलना की. कहा कि गरीब देश भी बेहतर हैं. भारत क्यों पीछे? क्योंकि मोदी को रुचि नहीं. सिर्फ चुनाव जीतना. प्रदूषण पर चिंता जताई. कहा कि सांस लेना मुश्किल, बीजिंग ने सुधारा, हम क्यों नहीं? विकसित भारत का सपना झूठा, पहले रहने लायक बनाओ. भ्रष्टाचार पर चुनौती. गुजरात में ड्रग्स पकड़ी, कार्रवाई क्यों नहीं? नकली दारू बंद क्यों नहीं? दोस्तों को जमीन क्यों दी? पुल क्यों गिरते? पेपर लीक क्यों? क्योंकि मोदी शामिल है. केजरीवाल ने कहा की मुझे ईमानदारी की सजा मिली जेल तानाशाही पर केजरीवाल ने कहा, “पढ़े-लिखे लोगों से डरो, सोनम वांगचुक जेल में है. औरतों से डरो, ट्रंप से डरो, अंत करीब है. गिरफ्तारी से संदेश, ईमानदार मत बनो, नौजवानों, राजनीति में मत आओ. लेकिन हम डरेंगे नहीं.” AAP की दिल्ली सरकार की तारीफ. स्कूल और अस्पताल बेहतर किए, उम्मीद जगाई मोदी ने उसे तोड़ दिया. BJP दिल्ली में फेल हो गई, वादे झूठे थे, नौकरियां छीन ली गईं, दिल्ली बर्बाद हो गई, लोग केजरीवाल को याद करते हैं. BJP चुनाव हार जाएगी. मोदी की सत्ता की हवस, देश नहीं चला सकते, साजिश, 2011 की तरह, BJP आज खत्म हो जाएगी.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Mahatma Gandhi की समाधि पर जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

    April 29, 2026

    पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: Manish Sisodia

    March 21, 2026

    दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त, कैमरे के सामने भावुक हुए पूर्व CM

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.