Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»देश»अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!
    देश

    अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsNovember 2, 2026Updated:November 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई बार फोन पर अनजान नंबर से कॉल आती है, लेकिन समझ नहीं आता कि फोन करने वाला कौन है। अब आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है, क्योंकि जल्द ही अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर भी कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा।

    दूरसंचार विभाग ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन यानी CNAP सर्विस को लेकर टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं। इस तकनीक के जरिए फोन की स्क्रीन पर नंबर के साथ कॉल करने वाले का वह नाम दिखाई देगा, जो उसने सिम कार्ड लेते समय सरकारी पहचान पत्र के आधार पर दर्ज करवाया था।

    इस सर्विस की खास बात यह है कि अनजान नंबर की पहचान करने के लिए आपको Truecaller जैसी किसी ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह सुविधा सीधे टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और BSNL जैसी कंपनियों को अपने नेटवर्क पर इस तकनीक को लागू करना होगा।

    फर्जी और धोखाधड़ी वाली कॉल से बचने में मिलेगी मदद

    इस कदम का मकसद अनजान कॉल की पहचान आसान बनाना और लोगों को फर्जी व धोखाधड़ी वाली कॉल से बचने में मदद करना है। कॉल आने पर स्क्रीन पर नाम दिखाई देने से लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि फोन किसके नाम पर रजिस्टर है।

    हालांकि, सिर्फ स्क्रीन पर नाम दिखाई देने से यह पक्का नहीं होता कि कॉल सुरक्षित है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग जानकारी या निजी जानकारी साझा करने से बचें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल

    November 3, 2026

    गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की धुनाई; पांचवें टी20 में भी हारा भारत

    November 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत

    November 3, 2026

    सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत

    November 3, 2026

    अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.