मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य में स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए मिसाली कदम उठाते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज राज्य भर में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। इस प्रोजेक्ट के तहत दो सरकारी मेडिकल कॉलेज, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत दो कॉलेज तथा निजी और अल्पसंख्यक संगठनों के द्वारा विकसित तीन कॉलेज शामिल हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…
Author: Viral Punjab News
सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये…
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में पंजाब सरकार वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर ₹3,500 करोड़ का निवेश कर रही है। स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन मिशन के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहतर करने के लिए काम हो रहा है। यह केवल एक वित्तीय समझौता नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की शिक्षा नीतियों पर वैश्विक संस्थाओं के अटूट भरोसे का प्रतीक है। इतने विशाल स्तर का निवेश यह साफ करता है कि पंजाब की शिक्षा क्रांति अब केवल राज्य या देश तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार…
मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन सरकारी छुट्टियों की सौगात मिलने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके बाद 22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 23 मार्च (सोमवार) को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर भी पंजाब सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस तरह पंजाब में लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार छुट्टियों के चलते…
कनाडा में चाकू घोंपकर मारी गई पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की मां ने कैमरे के सामने आकर बड़े खुलासे किए हैं। यहां आपको बता दें कि नैंसी ग्रेवाल (45) की मॉन्ट्रियल के पास के इलाके लसाले में उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। नैंसी ग्रेवाल का परिवार पहले हरियाणा में रहता था फिर वह लुधियाना में शिफ्ट हो गए। अब उसकी मां जालंधर में रहती है। पुलिस के मुताबक, उसकी मंगलवार रात को हत्या की गई। आ रहे थे धमकी भरे कॉल नैंसी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक के लिए ट्रैफिक विद्या मंदिर एवं अन्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से कार्यक्रम स्थल आएंगे और बैठक समापन के बाद सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। यह रहेगा…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 1:30 बजे अपने आवास पर कैबिनेट बैठक करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी जा सकती है। सरकार 13 से 15 मार्च तक मोहाली में आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ से पहले इस नीति को जारी करने की तैयारी में है, ताकि राज्य में निवेश को बढ़ावा दिया जा सके और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बजट से पहले महिलाओं…
पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्सपो सिटी बसाएगी। यहां देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर बनेगा, जहां करीब 300 AI और टेक कंपनियां काम करेंगी। सरकार ने इस संबंध में जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने इसके लिए 182.88 एकड़ जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब सोशल इंपेक्ट असेसमेंट (SIA) की शुरुआत होगी। यह अधिग्रहण प्रक्रिया राइट टू फेयर कंपेंसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट, 2013 के तहत की जा रही है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बुधवार को मोहन दई अस्पताल में इलाज करा रहे एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। बता दें कि यह कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गया था। अपनी इस यात्रा के दौरान बलतेज पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर एकजुटता का इजहार किया और पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बलतेज पन्नू के साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा पंजाब के सदस्य भी मौजूद थे।…
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को होली के पावन महापर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है और मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता का बोध कराने वाले सभी प्रमुख विरासत स्थल इसी प्रदेश में हैं. अयोध्या से प्रयागराज तक-सनातन की शक्ति सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जीवन में मर्यादा का एहसास कराती है. महादेव की नगरी काशी जीवन की शाश्वत चेतना और जीवंतता का…
