Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Mohali में बसेगी पंजाब की पहली एक्सपो सिटी:नोटिफिकेशन जारी, 6 महीने में होगा सोशल इम्पैक्ट सर्वे, पहला AI टावर यहीं बनेगा
    punjab

    Mohali में बसेगी पंजाब की पहली एक्सपो सिटी:नोटिफिकेशन जारी, 6 महीने में होगा सोशल इम्पैक्ट सर्वे, पहला AI टावर यहीं बनेगा

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्सपो सिटी बसाएगी। यहां देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर बनेगा, जहां करीब 300 AI और टेक कंपनियां काम करेंगी। सरकार ने इस संबंध में जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास एवं शहरी विकास विभाग ने इसके लिए 182.88 एकड़ जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    इसके साथ ही अब सोशल इंपेक्ट असेसमेंट (SIA) की शुरुआत होगी। यह अधिग्रहण प्रक्रिया राइट टू फेयर कंपेंसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट, 2013 के तहत की जा रही है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। सरकार की ओर से सफीपुर, लंडियाली, धरमगढ़ और रुड़का गांव शामिल किए गए हैं।

    यह प्रोजेक्ट मास्टर प्लान के अनुसार प्लांड डेवलपमेंट के लिए है, जिसे एक्ट की धारा 2(1)(e) के तहत “पब्लिक पर्पस” माना गया है। इसलिए ग्राम सभा की सहमति की जरूरत नहीं है, लेकिन प्रभावित पंचायतों और जमीन मालिकों के साथ परामर्श अनिवार्य रहेगा। ऐसे में यह प्रक्रिया करीब छह महीने चलेगी।

    सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की काॅपी।
    सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की काॅपी।

    एक्सपो सिटी में चार चीजों पर सुविधाएं मिलेंगी –

    1. देश का पहला AI टावर बनेगा एक्सपो सिटी में भारत का पहला समर्पित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर बनेगा, जहां करीब 300 AI और टेक कंपनियां काम करेंगी। इससे हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पंजाब में AI, स्टार्टअप्स और इनोवेशन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

    2. इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एग्जिबिशन ग्राउंड करीब 10 एकड़ में विश्वस्तरीय प्रदर्शनी मैदान बनेगा, जहां बड़े ग्लोबल एक्सपो, कन्वेंशन, ट्रेड शो और इवेंट आयोजित हो सकेंगे। इसे दिल्ली के प्रगति मैदान जैसे मॉडल पर विकसित करने की योजना है।

    3. 20 एकड़ मेगा मॉल करीब 20 एकड़ में एक बड़ा शॉपिंग मॉल और रिटेल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जो कमर्शियल और लाइफस्टाइल हब के रूप में विकसित होगा।

    4. कॉमर्शियल और बिजनेस जोन हाई FSI वाली जगह पर ऑफिस, होटल, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और अन्य बिजनेस सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह पंजाब का प्रमुख बिजनेस और इनोवेशन हब बनेगा।

    मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्सपो सिटी स्थापित होगी।
    मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्सपो सिटी स्थापित होगी।

    सोशल इम्पैक्ट सर्वे में इन बातों की जांच होगी –

    कितने परिवार इस प्रोजेक्ट से प्रभावित होंगे और क्या किसी को घर छोड़ना पड़ेगा।

    निजी और सरकारी जमीन, मकान, बस्तियों या दूसरी संपत्तियों पर कितना असर पड़ेगा।

    प्रोजेक्ट के लिए असल में कितनी जमीन जरूरी है।

    अगर कहीं और जगह मिल सकती है तो उसका भी विकल्प देखा जाएगा।

    समाज पर क्या असर पड़ेगा और खर्च के मुकाबले कितना फायदा होगा, इसका पूरा हिसाब लगाया जाएगा।

    भूमि का ब्योरा (एकड़ में):

    सफीपुर – 34.03

    लंडियाली – 6.95

    धरमगढ़ – 68.06

    रुरका – 76.84

    कुल: –182.88 एकड़

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाते लोग। फाइल फोटो
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाते लोग। फाइल फोटो

    लैंड पूलिंग पॉलिसी बनाई गमाडा ने एक्सपो सिटी प्रोजेक्ट के लिए खास लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू की है। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उन्हें हर एक एकड़ के बदले 800 वर्ग गज का कमर्शियल प्लॉट, यानी एक्सपो सिटी में ही एक एससीओ दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि जमीन मालिकों को सीधे तौर पर एक महंगी और कमर्शियल जगह में हिस्सा मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.