Author: Viral Punjab News

श्री आनंदपुर साहिब व कीरतपुर साहिब ब्लॉक के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे राष्ट्रीय त्यौहार होला मोहल्ला को ध्यान में रखते हुए, जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थानों (सरकारी और प्राइवेट) में 3 दिन की छुट्टी घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। प्रैस को मिली जानकारी के अनुसार, 2 से 4 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे होला मोहल्ला के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु धार्मिक भावनाओं के…

Read More

नागरिक-केंद्रित सुधारों के तहत पारदर्शिता, दक्षता और जन सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग में अग्रणी पहलों के चलते पंजाब सरकार को टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्रतिष्ठित “डिजिटल एक्सीलेंस” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डायरेक्टर श्री विशेष सारंगल ने राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार हैदराबाद में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा आयोजित टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्राप्त किया। इस समारोह में देशभर के शीर्ष तकनीकी विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। इस पुरस्कार को राज्य के नागरिकों और विभागीय टीम को समर्पित…

Read More

मार्च के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आमतौर पर मार्च के शुरुआती दिनों में हल्की ठंडक और सुहावना वातावरण रहता है, लेकिन इस वर्ष महीने की शुरुआत में ही दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक जरूर बनी हुई है, परंतु दोपहर में तापमान में अचानक वृद्धि ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। गेहूं और सरसों जैसी फसलें इस समय पकने की अवस्था में होती हैं। यदि तापमान सामान्य…

Read More

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोग एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले सत्ता की राजनीति करेंगे, लेकिन हम जनता के लिए काम करेंगे. आज से बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने खुद की ईमानदारी पर जोर देते हुए कहा कि मोदी जी दिल्लीवालों के ‘बेटे’ को भ्रष्ट बताते रहे, लेकिन अदालत ने साफ कर…

Read More

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने एक साजिश के तहत ‘‘आप’’ को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने…

Read More

SIM Binding Rules: आज एक मार्च से केंद्र सरकार का सिम बाइंडिंग नियम लागू हो गया है और WhatsApp और टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप इसी मोबाइल नंबर से चल पाएंगे जिसका सिम फोन में एक्टिव हो। इसका मतलब है कि जिस नंबर से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया है, वहीं सिम आपके फोन में होना जरूरी है। अगर आपने सिम निकाला है, बंद किया है या किसी और हैंडसैट में डाला है तो आपका व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। इसके पीछे सरकार का लक्ष्य है कि साइबर फ्रॉड रोका जा सके और डिजिटल धोखाधड़ी से यूजर्स को बचाया जा सके। ध्यान…

Read More

पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘खेल पिटारा’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह एक व्यापक खेल-आधारित लर्निंग किट है, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक और अर्थपूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर केंद्रित है, जिसे भविष्य की शैक्षणिक सफलता और बौद्धिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। सरकार का लक्ष्य नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के कक्षाओं को बाल-केंद्रित…

Read More

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal, Manish Sisodia और Satyendar Jain के बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के Jantar Mantar पर एक बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि यह सच की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने साजिश रची थी और अच्छे काम करने के कारण उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने बाबैन में सरस्वती चौक के सौंदर्यकरण का शुभारंभ किया. उसके बाद उन्होंने प्रदेश स्तरीय वैक्सीनेशन अभियान की कुरुक्षेत्र के लाडवा से शुरुआत की. इसमें किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन लगाई जा रही है. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहीं. इसके बाद सीएम ने लाडवा अनाज मंडी में कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया. सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा HPV टीकाकरण अभियानः प्रदेश स्तरीय HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि “सर्वाइकल कैंसर से बचाव…

Read More

इज़राइल–ईरान युद्ध का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ तक साफ़ दिखाई देने लगा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, संघर्ष के चलते कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जिससे पंजाब के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में कई पंजाबी फंसे हुए हैं और वहां से मदद की अपील कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर इस समय तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दुबई और यूएई की उड़ानें रद्द चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई और यूएई के लिए जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शाम 4 बजकर 50 मिनट…

Read More