Author: Viral Punjab News

up

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध मकर संक्रांति खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत सुनिश्चित करने के लिए गोरक्षपीठ में स्वयं डेरा डाल दिया है। गुरुवार से शुरू होगा खिचड़ी महापर्व, मंगलवार से शुरू हुई निगरानी मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी महापर्व का शुभारंभ गुरुवार को होगा, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम से ही तैयारियों की निगरानी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए वे हर व्यवस्था पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं। गोरखनाथ मंदिर परिसर का रात्रिकालीन निरीक्षण श्रद्धालुओं…

Read More

पंजाब में मंगलवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एक साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आपस में गले मिले, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। पंजाब CM भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में लोहड़ी का पर्व मनाया। इससे पहले सुबह से ही शहरों और गांवों में छतों पर पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया। लुधियाना, अमृतसर, मोहाली…

Read More

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार नवांशहर में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में घना कोहरा छाया है, जिसके चलते कई जगह जीरो विजिबिलिटी हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि,…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी दबाव और भेदभाव के सख़्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 के मध्य में ख़ज़ाना एवं लेखा शाखा (मुख्यालय) तथा विभिन्न ज़िला ख़ज़ाना कार्यालयों में तैनात चार कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतें…

Read More

10-मिनट डिलीवरी के दावे पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को डिलीवरी के लिए तय की गई सख्त टाइम लिमिट हटाने की सलाह दी है। केंद्रीय श्रम मंत्री ने की बड़ी बैठक जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गिग वर्कर्स की सड़क सुरक्षा और काम के दबाव का हवाला देते हुए 10-मिनट जैसी सख्त डिलीवरी समयसीमा को हटाने की सलाह दी। विज्ञापनों से हटेगा 10-मिनट…

Read More

Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ट्विटर (X) पर पोस्ट करते हुए लोगों से बजट से जुड़े सुझाव मांगे हैं। सीएम सैनी ने लिखा कि प्री-बजट परामर्श का दौर जारी है। आज गुरुग्राम में महिला उद्यमियों एवं शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सुझाव देने के लिए चार आसान तरीके साझा किए। अपने फोन से दिया गया QR कोड स्कैन करें। 7303350030 पर मिस्ड कॉल दें। AI-सहायक के इस लिंक पर विजिट करें: thevoxai.in/haryanabudget…

Read More
up

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास प्रदेश की अनिवार्य आवश्यकता है, किंतु यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं हो सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा सरकार की नीति है कि किसी भी परियोजना में अपरिहार्य स्थिति में ही वृक्षों की कटान की जाए और जितने वृक्ष कटें, उससे अधिक संख्या में पौधरोपण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे। सीएम योगी ने की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा  बिचौलिया होंगे किसानो से दूर भूमि अधिग्रहण से संबंधित विषयों…

Read More

सीएम भगवंत मान के 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्हें सुबह 10 बजे के बजाय शाम को साढ़े चार बजे पेश होने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के 15 जनवरी को अमृतसर दाैरे को इसकी वजह माना जा रहा है। वहीं सीएम का कहना है कि सीएमओ की तरफ से समय बदलने संबंधी कोई आधिकारिक पत्र या बयान नहीं दिया गया है इसलिए वे 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे। अकाल तख्त ने जारी किया पत्र दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत…

Read More

मौसम की वजह से लोहड़ी पर कोहरे ने पतंग उड़ाने वालों को निराश किया है। सुबह कोहरे और सर्द हवा की वजह से पतंग नही उड़ पाए हैं। अब जब मौसम साफ होने लगा है और हल्की धूप निकल रही है तो युवा छतों पर आ रहे हैं और पतंग उड़ने शुरू हो रहे हैं। दोपहर के समय करीबन दो से तीन घंटे तक पतंग उड़ेंगे और इसके शाम को फिर से कोहरे का अलर्ट है। राहत की बात यह है कि इस बार बारिश नहीं होने वाले का अनुमान है। पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा और लुधियाना में लोहड़ी पर…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया, जिसके तहत नवाचार, कड़ी मेहनत और उद्यमिता को सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण में प्रमुख प्राथमिकता दी गई है। पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित यह स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 एक प्रमुख राज्य-स्तरीय मंच के रूप में उभरा है, जो नवाचार, उद्यमिता और राज्य के तेजी से विस्तार कर रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को दर्शाता है। 100 से अधिक स्टार्टअप्स की भागीदारी, उद्यमों को सीड ग्रांट्स का वितरण तथा उद्योगपतियों, निवेशकों, इनक्यूबेटरों, अकादमिक विशेषज्ञों और नीति…

Read More