Punjab News: कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर में आयोजित लोक मिलनी के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। इस प्रत्यक्ष संवाद को पारदर्शी और जवाबदेह शासन की आधारशिला बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली, बड़े पैमाने पर रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सुधारों जैसी निरंतर जन-हितैषी पहलों से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार कम हो रहा है और पंजाब देश में अग्रणी राज्य के रूप में अपनी स्थिति पुनः प्राप्त करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ये…
Author: Viral Punjab News
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के एक पैलेस में सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने महज 8 दिनों के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आप नेता प्रबवीर सिंह बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कानून को अपने हाथों में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता लगातार प्रदेश की अमन-कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘जीरो टॉलरेंस’…
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव किया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसकी जगह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले जारी अवकाश सूची के मुताबिक, 14 जनवरी को केवल निर्बंधित अवकाश था, यानी कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते थे। यह जानकारी 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में दी गई थी। बाद में सरकार ने इस पर दोबारा विचार किया और तय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए। इसलिए अब 14 जनवरी की…
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उनका स्वागत किया। दिल्ली बॉर्डर से उनको खुली जीप में बैठाया गया, इसके बाद पुष्प वर्षा की गई। बाइक रैली की अगुआई में उन्हें एनएच 48 स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में लाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का ये पहला हरियाणा दौरा है। नितिन नबीन ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और भाजपा हर साल इसे युवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो स्वामी…
पंजाब मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना जो कि पहले 15 जनवरी को लांच होनी थी। लेकिन यह 22 जनवरी को लॉन्च होगी। क्योंकि जत्थेदार साहिब ने सीएम को समन किया हुआ है। इस वजह से इसमें एक सप्ताह की देरी हुई। यह बात पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब में दी। इस दौरान वह स्कीम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक स्कीम लांच नहीं होती। तब तक इसका ट्रायल कर लेंगे सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए 1200 करोड़ का बजट रखा। सेहत मंत्री ने बताया कि इस स्कीम हमारा टारगेट तीन करोड़…
पंजाब सरकार ने लोगों को सस्ते दामों पर रेत व बजरी मुहैया करवाने के लिए 100 साइट्स की नीलामी की तैयारी की है। यह नीलामी अगले कुछ की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी। यह नीलामी ऑनलाइन, CRMS और LMS के जरिए होगी। इस प्रक्रिया से राज्य की आमदनी की रक्षा, योग्य कारोबारियों को बराबर मौका देने देना है। माइनिंग विभाग के मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि नई नीति के तहत बोली करने से लोगों और सरकार का फायदा हुआ है। वहीं, इस काम में तेजी आएगी। माइनिंग साइट की में चार बदलाव जानकारी के…
आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह द्वारा ‘आप’ के कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए परगट सिंह की भाषा और राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े किए। दीपक बाली ने कहा कि उन्होंने आज सुबह एक वीडियो कई बार देखा, जिसमें परगट सिंह प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भाषा किसी भी…
जब अधिकांश राज्यों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी एक खूबसूरत सपना बनकर रह गई है, तब पंजाब इसके विपरीत तस्वीर पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर के पीएपी ग्राउंड में 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जो एक रिकॉर्ड है और यह घोषणाओं के बजाय परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण को दर्शाता है। पंजाब सरकार 16 मार्च 2022 से औसतन प्रतिदिन 45 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान कर रही है, जिससे चार वर्षों से भी कम समय में 63,027 नियुक्तियाँ कर इतिहास रचा गया है। यह सामूहिक भर्ती न केवल पंजाब पुलिस को मजबूत करती…
युवाओं को करियर निर्माण के लिए तैयार करने पर और अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के तहत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी देने वालों में बदलने के व्यापक प्रयासों के हिस्से के रूप में एसएसबी, पुलिस और सशस्त्र बलों सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु ग्रामीण और मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त अकादमिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। बठिंडा जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के अंतर्गत विद्यार्थियों से बातचीत करते…
