Author: Viral Punjab News

हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी से आम आदमी पार्टी के नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाब को मिली राहत का स्वागत किया है। उन्होंने कोर्ट का आभार जताया और इसे पंजाब के हित में एक बड़ा फैसला बताया। AAP नेताओं ने सोशल मीडिया (एक्स) पर #PunjabDaPaaniPunjabDaHaq हैशटैग के साथ प्रतिक्रिया दी और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के जल और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब के AAP प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा और बीबीएमबी की मनमानी अब नहीं…

Read More

हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के मामले में Punjab को बड़ी राहत मिली है। Punjab एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की समीक्षा याचिका को गंभीर मानते हुए हरियाणा सरकार और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पूछा है कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी की ज़रूरत क्यों है और जल वितरण को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने BBMB चेयरमैन के जल आवंटन पर बदलते रुख पर भी सवाल उठाए। कोर्ट का यह रुख Punjab के जल अधिकारों को संवैधानिक और कानूनी रूप से मजबूती देता है और हरियाणा…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें जनता द्वारा नकारा गया नेता करार दिया। CM मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और लुधियाना के लिए कभी कुछ नहीं किया उन्होंने केवल राजनीतिक जहर ही उगला है। यही कारण है कि लुधियाना में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहता है बिट्टू मान ने कहा कि बिट्टू सुबह उठता है और उसी पल से अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए उनकी आलोचना शुरू कर देता…

Read More

14 मई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹485 सस्ता होकर ₹93,859 पर पहुंच गया, जबकि पहले इसकी कीमत ₹94,344 थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी ₹420 की कमी आई है, जिससे एक किलो चांदी अब ₹96,400 में मिल रही है। इससे पहले इसका भाव ₹96,820 प्रति किलो था। गौरतलब है कि सोना 21 अप्रैल को ₹99,100 और चांदी 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुकी थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की…

Read More

आज गुरुवार को देश के 20 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। MP , तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू का प्रकोप रहने की संभावना है। बिहार के 23 और उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक…

Read More

Punjab के अमृतसर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और मेथनॉल पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेथनॉल का गलत इस्तेमाल अब जानलेवा साबित हो रहा है। चीमा ने केंद्र को भेजे गए पत्र में इंडस्ट्री एक्ट 1951 के तहत मेथनॉल को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि मेथनॉल का औद्योगिक उपयोग अब अपराधियों के लिए एक खतरनाक हथियार बन…

Read More

पंजाब में आज से धान की सीधी बुआई शुरू हो जाएगी। यह घोषणा सीएम भगवंत मान ने की। इस बार सरकार का नया लक्ष्य इस खरीफ सीजन में 5 लाख एकड़ में डीएसआर तकनीक से धान की बुआई करना है। डीएसआर अपनाने वाले किसानों को सरकार 1500 रुपए प्रति एकड़ की आर्थिक मदद देगी। वहीं बासमती उगाने वाले किसान भी डीएसआर तकनीक की मदद लेकर 1500 रुपए प्रति एकड़ कमा सकते हैं। सरकार का दावा है कि इससे 15-20 फीसदी पानी की बचत होगी। वहीं, मजदूरी में भी 3500 रुपए प्रति एकड़ की कमी आएगी। 113 ब्लॉक डार्क जोन में,…

Read More

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक घर के पास लंबे समय तक एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता देखा गया। इस घर में उनकी बुजुर्ग मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र में कई जगहों पर ड्रोन दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया है कि आसमान में चार ड्रोन उड़ते देखे गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। इस ड्रोन को सबसे पहले सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखा गया, फिर एक ड्रोन गौना की…

Read More

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की तकनीकी समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित होगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मुख्य अभियंता शामिल होंगे। इस बैठक में केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता भी भाग लेंगे। बैठक के दौरान जून महीने के लिए तीनों राज्यों को जल आवंटन पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, यह लगभग तय है कि हरियाणा को 20 मई से पहले अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा, क्योंकि इससे संबंधित मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 20 मई को निर्धारित है। हालांकि, 21 मई से हरियाणा को आगामी वर्ष के लिए नियमित…

Read More

झज्जर के बेरी से कांग्रेस विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वे हर साल एक बार रूटीन चेकअप के लिए एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। उनके भर्ती होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने भी उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना। विधायक कादियान के सेवादार गणेश ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सामान्य जांच के लिए आए थे, लेकिन जांच के दौरान हिप में कुछ समस्या सामने आने पर एक छोटा ऑपरेशन…

Read More