हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अनुसूचित जाति के वंचित (DSC) और अन्य (OSC) वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया में शामिल ऐसे अभ्यर्थियों, जो चयनित नहीं हो सके थे, उनके लिए नया प्रमाण पत्र अपलोड करने का अवसर दिया है। इसके लिए आयोग ने पोर्टल आज, 13 मई से खोल दिया है, जो 16 मई तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने अद्यतन प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मांगे…
Author: Viral Punjab News
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत आज, 13 मई को पंचकूला से होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। अंबाला में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, सोनीपत में कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में रामचंद्र जांगड़ा, हिसार में किरण चौधरी और सिरसा में सुभाष बराला को संयोजक नियुक्त किया गया है।…
Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘फरिश्ते’ योजना का दायरा बढ़ाने का अहम फैसला लिया गया। अब यह योजना सिर्फ सड़क हादसों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि युद्ध या आतंकी हमलों में घायल होने वाले आम नागरिक भी इसके तहत मुफ्त इलाज पा सकेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस फैसले का मकसद युद्ध या आतंकवाद जैसी घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत और बिना रुकावट इलाज उपलब्ध कराना है। यह इलाज न सिर्फ सरकारी अस्पतालों में बल्कि सरकार द्वारा तय किए गए निजी अस्पतालों में भी करवाया जा…
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ में कहा कि शिक्षा केवल अच्छे नंबर लाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें नैतिक मूल्य, अच्छे संस्कार और “राष्ट्र पहले” की भावना भी शामिल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अक्सर पढ़ाई को सिर्फ अंकों से जोड़ते हैं, जबकि असली मकसद ऐसा जीवन तैयार करना है जो देश और समाज के लिए उपयोगी हो। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब शिक्षा को राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कारों से जोड़ा जाता है, तभी “विकसित भारत” की नींव रखी जा सकती है। विकसित भारत वही होगा जहां हर नागरिक…
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से संयम बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है। सीएम मान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि Punjab में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराने या सामान जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। सीएम ने बताया कि उन्होंने सेना के अधिकारियों से बातचीत की है और लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या…
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को दी गई सख्त सैन्य कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने मासूम नागरिकों की हत्या का कड़ा जवाब दिया है। सीएम सैनी ने कहा, “मैं उन सभी बहादुर सैनिकों को नमन करता हूं जो पाकिस्तान की नापाक हरकतों को नाकाम कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने यह साफ कर दिया है कि हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को यह बात समझनी चाहिए कि आतंकवाद के रास्ते…
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान ने Punjab के कई शहरों पर ड्रोन मिसाइल हमले किए। इनमें से कई हमलों को भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया, लेकिन फिरोजपुर में स्थिति गंभीर रही। यहां ड्रोन से किए गए 25 विस्फोटों ने दहशत फैला दी। फिरोजपुर के खाई फेमीकी गांव में एक घर पर एक के बाद एक दो ड्रोन हमले हुए, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से परिवार के सदस्य उस समय बाहर थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि तीन लोग—लखविंदर सिंह, सुखविंदर कौर और मोनू—गंभीर रूप से घायल हुए हैं।…
पाकिस्तान के खिलाफ जारी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Haryana सरकार ने शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब सेना और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों व अधिकारियों के आश्रितों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। अब तक यह राशि 50 लाख रुपए थी, जिसे दोगुना कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह लाभ हरियाणा मूल के उन सभी शहीदों के परिवारों को मिलेगा, भले ही वे देश के किसी भी हिस्से में क्यों न तैनात रहे हों या परिजन कहीं भी रह रहे हों। वर्ष 2023 से मिलेगा शहीदों के…
पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत एयर स्ट्राइक के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान बीते तीन दिनों से राजस्थान, पंजाब और गुजरात की सीमाओं पर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। शुक्रवार को Haryana के अंबाला से लगभग 70 किलोमीटर दूर भी ड्रोन देखे गए। इसके बाद Haryana सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभागों को आपातकालीन हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश…
Punjab के जालंधर पश्चिम के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के पास स्थित नहला गांव में दो शक्तिशाली धमाकों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाकों की तेज आवाजें सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इन विस्फोटों में से एक पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुआ। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा…
