कईं हज़ार फॉलोअर्स तक पहुंची मातृभाषा की आवाज़ चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत एक समर्पित शिक्षिका आज सोशल मीडिया पर पंजाबी भाषा, संस्कृति और इतिहास की अलख जगाने वाली एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं। अपने नवाचारी शिक्षण तरीकों और डिजिटल माध्यम के प्रभावी उपयोग से उन्होंने न केवल अपने विद्यालय के छात्रों को प्रभावित किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर 45 हजार से अधिक फॉलोअर्स का एक विशाल समुदाय तैयार किया है। यह उपलब्धि मान सरकार की दूरदर्शी मातृभाषा संरक्षण नीति और शिक्षकों को दिए गए सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण…
Author: Viral Punjab News
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिले पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर कल्याण भदरसा गांव स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राला में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. अयोध्या में गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का…
अमृतसर के मजीठा से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अकाली दल और उसके अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखे आरोप लगाए। गिल ने कहा कि कल सुखबीर बादल मजीठा दौरे पर आए और हमेशा की तरह उन्होंने घटिया भाषा का इस्तेमाल किया, जो मजीठा के लोगों के लिए अपमानजनक है। तलबीर गिल ने अकाली दल पर आरोप लगाया कि गनीव कौर के धक्के वाले बयान पूरी तरह झूठ और भ्रामक हैं। उनका कहना था कि अकाली दल मुद्दों की कमी को छुपाने के लिए झूठे विवाद खड़ा कर जनता का ध्यान असली…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) से जुड़े किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए बकाया अतिदेय ऋणों के निपटान के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा की। यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत राज्य के 6 लाख 81 हजार 182 किसानों व गरीब मजदूरों का 2266 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया जाएगा। इस योजना का लाभ 2.25 लाख मृत किसानों के परिवार भी उठा सकते हैं। यदि उनके वारिस मूल राशि को जमा करवाते हैं तो उन्हें भी ब्याज राशि की माफी का लाभ…
पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों की वजह से कांग्रेस में छिड़े घमासान में अब नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी हाईकमान से संपर्क किया है। वह अपनी पत्नी के बयानों पर कोई भी एक्शन लेने से पहले अपनी बात रखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए समय भी मांगा है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू को 19 दिसंबर को प्रियंका गांधी से मिलेने का समय मिला है। आपको ये भी बता दें…
भगवंत सिंह मान ने यहां कहा कि मैं पंजाब की तरक्की चाहता हूं, दिल से, मैं पंजाब के लोगों को यहां पर ही काम देना चाहता हूं, यहां पर ही काम बनाने के लिए घूम रहा हूं, यहां भी जाना पड़ा जाउंगा। जिसकी जैसी नीयत होती है, वैसा काम कर लेता है, यह लोग कौंसलर से लेकर एमएलए और सीएम के रेट बता रहे हैं, इन्हें कुर्सियों के रेट मुबारक हों, कितने में मंत्री की कुर्सी बिकती है, कितने में मुख्यमंत्री की कुर्सी बिकती है। यह तो देहाती मंडियों की तरह रेट बताने लगे हैं, कि कितने में एमसी, विधायक…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति…
पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। कल से घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग की तरफ से 14 तारीख तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। हिमाचल से लगते आदमपुर जिले में सबसे ठंडा रहा है। यहां तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ और राज्य के कई जिलों में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि अभी तक…
हरियाणा में हवाओं की दिशा और गति बदलने से ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था। मगर हवा की दिशा दक्षिण-पश्विम होने से एकाएक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूल 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 °C की मामूली गिरावट देखने को मिली है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस…
पंजाब के कई गांवों में इन दिनों खुशी और उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में प्रत्येक चयनित गांव को 50-50 लाख रुपये का विशेष अनुदान देने की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया है. ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित विकास कार्य अब संभव हो पाएंगे. आम आदमी पार्टी के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर…
