Punjab और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद और बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद पंजाब ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी हरियाणा को भाखड़ा डैम से 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी नहीं दिया। इस मुद्दे को लेकर आज सुबह 11 बजे पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है। उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ-साथ विपक्षी दलों का भी समर्थन मिलेगा। दूसरी ओर, हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में है। हालांकि,…
Author: Viral Punjab News
CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाना है। अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 60 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार शुरू से ही लगातार प्रयास कर रही है। CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन…
मुख्यमंत्री ने देशी गाय की नस्लों के लिए संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने और अनुकरणीय ‘गौ आश्रय स्थलों’ को मान्यता देने का प्रस्ताव रखा। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल और ऐसे पेंट के उत्पादन को बढ़ाने की वकालत की। पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदित्यनाथ ने इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार के अधिक उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि गौ संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए…
पंजाब सरकार के “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत अमृतसर में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई। यह जनसभा पहले 2 मई को खालसा कॉलेज, अमृतसर में होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में बदलाव के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। आज इस मुहिम की शुरुआत श्री वाल्मीकि तीर्थ से कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और हरभजन सिंह ईटीओ ने की। मंत्री मुंडियां ने बताया कि 1 मार्च 2025 से अब तक पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ करीब 8,000 FIR दर्ज की हैं और हजारों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।…
128 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा का शनिवार रात वाराणसी, उत्तर प्रदेश में निधन हो गया। उन्होंने बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। जानकारी के मुताबिक, आज उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। PM नरेंद्र मोदी ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि योग और ध्यान को समर्पित शिवानंद बाबा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। समाज सेवा में उनके योगदान…
पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर तनाव गहराता जा रहा है. हरियाणा ने सर्वदलीय बैठक कर पंजाब से बिना शर्त भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने की मांग की है. पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद और बढ़ गया है. यह विवाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़े फैसले को लेकर है. शनिवार (3 मई) को हरियाणा के चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता CM नायब सिंह सैनी ने की. इसमें पंजाब सरकार से “बिना शर्त” पानी छोड़ने की मांग की गई. CM सैनी ने कहा कि BBMB के निर्देशों का…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में आयोजित 3 दिवसीय यूथ क्लब लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम में युवाओं को दिल्ली स्थित आवास से ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि Punjab यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशा से दूर कर बिजनैस के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम में 117 युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। 21-21 सदस्यों की यूथ क्लब कमेटी बनेगी जो गांव व वाडरें में नशा बिकने से रोकेगी और जो नशा करने वाले बच्चे हैं, उनकी सूची बनाकर नशा मुक्ति केंद्र तक ले जाएंगे। साथ…
दिल्ली UP में मई में माह से मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कई राज्यों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका प्रभावित क्षेत्रों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और बंगाल शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी हवाएं आईएमडी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में बताया कि असम, मेघालय, छत्तीसगढ़,…
अपने दौरे की शुरुआत में वे फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री एनआईटी डबुआ मंडी में आयोजित जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी दोपहर 2 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से सेक्टर-12 स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वे सीधे लघु सचिवालय जाएंगे, जहां FMDA की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें FMDA इस बार 733 करोड़ रुपए का बजट पेश करेगा, जिसमें से 460 करोड़ रुपए सीधे तौर पर शहर के विकास कार्यों पर खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है। हर साल FMDA अपना वार्षिक बजट तैयार…
आम आदमी पार्टी (आप) शासित Punjab ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है तथा दावा किया है कि पड़ोसी राज्य ‘‘मार्च तक आवंटित पानी का 103 प्रतिशत पहले ही इस्तेमाल कर चुका है.’’ भाखड़ा बांध स्थल पर Punjab पुलिस की कथित तैनाती के खिलाफ शनिवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई, जिसमें दावा किया गया कि Punjab हरियाणा के लिए पानी छोड़ने में बाधा डाल रहा है. Punjab और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर ताजा विवाद हो जाने के बाद यह…
