Author: Viral Punjab News

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है, जो 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी, जिसमें 12 से 18 अगस्त के बीच एक हफ्ते का ब्रेक भी दिया जाएगा। सत्र को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजु ने डीडी न्यूज़ से खास बातचीत की और पूरे सत्र की तैयारियों और संभावित एजेंडे की जानकारी दी। विपक्ष से सहयोग की अपील मंत्री किरेन रिजिजु ने कहा कि सरकार सभी जरूरी बिल लाने और लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि…

Read More

रविवार 20 जुलाई सुबह से ही चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सेक्टर 53/54 की रोड के साथ बनी पुरानी फर्नीचर मार्केट पर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह मार्केट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसे अब तोड़ा जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन की सख्त कार्रवाई चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने इस कार्रवाई की अगुवाई करते हुए पुलिस, नगर निगम, हेल्थ डिपार्टमेंट, फायर ब्रिगेड और तीनों एसडीएम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उनका साफ…

Read More

पंजाब विधानसभा ने ‘पवित्र ग्रंथों के अपमान को रोकने’ वाले ऐतिहासिक बिल (Punjab Prevention of Offences Against Holy Scripture(s) Bill, 2025) की समीक्षा और उसे और मजबूत बनाने के लिए 15 सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने इस कमेटी के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह समिति अगले छह महीनों के अंदर बिल का गहराई से अध्ययन करके उसमें जरूरी बदलाव सुझाएगी और एक बेहतर और मजबूत ड्राफ्ट पेश करेगी। यह समिति मौजूदा विधायकों, पूर्व मंत्रियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों…

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री बहन रेखा गुप्ता जी ने इस बार अपना जन्मदिन खास अंदाज़ में मनाया। उन्होंने यह पावन दिन अपने हरियाणा परिवार के साथ मनाने का फैसला किया, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर वे जुलाना के नंदगढ़ गांव पहुंचीं, जहाँ उनका पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यहां 16.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में सड़कों के निर्माण, पेयजल सुविधाओं, सामुदायिक भवनों और गांव के समग्र विकास से जुड़ी…

Read More

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने न सिर्फ राजनीति छोड़ी, बल्कि अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अनमोल गगन ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए यह जानकारी दी, जिसको सुनकर कई लोग हैरान रह गए। क्या कहा अनमोल गगन मान ने? अनमोल गगन ने एक बयान में कहा – “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने सोच-समझकर राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है। मैंने स्पीकर साहब को इस्तीफा भेज दिया है, कृपया इसे स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं…

Read More

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए खुद को INDIA गठबंधन (Indian National Developmental Inclusive Alliance) से अलग कर लिया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी और कहा कि INDIA गठबंधन न तो एकजुट रह पाया, न ही अपने मकसद को आगे बढ़ा पाया। यह गठबंधन करीब दो साल पहले, जुलाई 2023 में, भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाले NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में टक्कर देने के लिए बनाया गया था। लेकिन चुनाव के बाद अब स्थितियां बदल गई हैं। कांग्रेस पर लगाया आरोप संजय सिंह ने कहा…

Read More

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़ा मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। उन पर बड़ी मात्रा में नकदी रखने का आरोप लगा था, जो कथित तौर पर उनके आवास से मिली थी। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके इस पूरे मामले की जांच प्रक्रिया और महाभियोग (Impeachment) की सिफारिश को चुनौती दी है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब 14 मार्च 2025 की रात इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर आग लग गई थी। जब फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंची, तो वहां जली हुई…

Read More

लोगों को मिलेगा पक्का घर, बेहतर सुविधाएं और किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ व सुरक्षा   पंजाब सरकार की नई लैंड पूलिंग योजना को लेकर राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि यह योजना पूरी तरह से किसान हितैषी और जनकल्याणकारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी, जमीन देना पूरी तरह स्वैच्छिक होगा। चीमा ने बताया कि सरकार इस योजना के ज़रिए किसानों से आपसी सहमति से जमीन लेगी और बदले में उन्हें रिहायशी और कमर्शियल प्लॉट्स के रूप में अच्छा-खासा फायदा मिलेगा। इसके साथ-साथ किसानों को हर…

Read More

पंजाब सरकार ने बाल भिक्षावृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है। ‘प्रोजेक्ट जीवनज्योत-2’ नाम की इस योजना के जरिए अब तक 367 बच्चों को बचाया जा चुका है, जिनमें से 350 को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। वहीं 183 बच्चों को स्कूलों में दाखिल करवाया गया और 17 बच्चों को बाल केंद्रों में रखा गया है। यह जानकारी पंजाब सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच से प्रेरित होकर यह…

Read More

सरकार का सख्त फैसला, बच्चों से भीख मंगवाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, हो सकती है उम्रकैद तक की सज़ा पंजाब सरकार ने राज्य में बच्चों से भीख मंगवाने की समस्या को खत्म करने के लिए एक बड़ी और सख्त पहल की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच से प्रेरित होकर अब ‘प्रोजेक्ट जीवनज्योत-2’ की शुरुआत की गई है। इस योजना का मकसद है कि पंजाब की सड़कों पर कोई भी बच्चा भीख मांगते हुए नज़र न आए। क्या है ‘प्रोजेक्ट जीवनज्योत’? यह योजना सबसे पहले सितंबर 2024 में…

Read More