पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के पानी को लेकर विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इंडस वॉटर ट्रीटी (Indus Water Treaty) को रोकने की मांग की और इसे पंजाब के हित में दोबारा विचार करने को कहा। पानी पंजाब के लिए एक “भावनात्मक मुद्दा” भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि पानी सिर्फ एक संसाधन नहीं, बल्कि पंजाब और इसके लोगों के लिए एक भावनात्मक विषय है। उन्होंने कहा, “हमारी…
Author: Viral Punjab News
दिल्ली की यमुना नदी को साफ और फिर से ज़िंदा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अहम मीटिंग में ‘क्लीन यमुना’ प्रोजेक्ट पर बातचीत की। इस बैठक में तय किया गया कि यमुना को साफ करने के लिए ₹9,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली और इसमें यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इस मिशन का मकसद है कि आने वाले कुछ सालों में यमुना को इतना साफ किया जाए कि वह…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसे गैर जिम्मेदाराना और खेदजनक करार दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं आज, 11 जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान भगवंत मान ने फिर बयान दिया कि, “क्या हमें प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का हक नहीं है? वे किन देशों में जा रहे हैं, और देश की…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) क्वालीफाईड प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ की मीटिंग के बाद ऐलान किया कि चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के क्वालिटी मॉनिटर पोस्ट पर गेट क्वालिफाइड यंग प्रोफेशनल्स को सरकार हायर करेगी। ये यंग प्रोफेशनल्स विकासात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सरकार का सहयोग करेंगे। मीटिंग के दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय पर ही सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाए। अधिकारियों की ट्रेनिंग जरूरी मीटिंग…
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन सुबह 10 बजे शुरू हो गया है। कार्यवाही के दूसरे दिन शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। आज दूसरे दिन धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर महत्वपूर्ण बिल सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे। वहीं डेमों की सुरक्षा से CISF को हटाने संबंधी 5 बिल किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, बीबीएमबी से बहस चल रही है। उन्होंने कहा कि, पिछली दिनों ऑल पार्टी मीटिंग हुई थी। सभी नेताओं ने सहमति से कहा था कि, इस मुद्दे पर आपके साथ हैं। वहीं 2 दिन पहले दिल्ली में एसवाईएल…
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार आज विधानसभा में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर बिल पेश करेगी। यह बिल पंजाब पवित्र ग्रंथ (अपराधों की रोकथाम) एक्ट, 2025 के नाम से हो सकता है। इसके तहत बेअदबी करने वालों को 10 साल तक कैद की सजा हो सकती है। अगर बेअदबी की वजह से कोई हिंसा या उसमें किसी की मौत होती है तो ऐसी सूरत में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। हालांकि, इस बिल के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। विधानसभा में बिल पेश किए जाने के बाद इसकी…
पंजाब विधानसभा में कल, शुक्रवार को बेअदबी पर बिल पेश किया जाएगा। इसके बाद इस बिल पर सभी संस्थाओं और लोगों से राय ली जाएगी। वहीं, पंजाब के सभी लोगों को दस लाख तक फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, अच्छा काम करने वाली महिला सरपंचों को नादेड़ स्थित हजूर साहिब की सैर करवाई जाएगी। वहां पर उनकी ट्रेनिंग होगी। सारा खर्च पंजाब सरकार द्वारा उठाया जाएगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की कैबिनेट के बाद सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के डैमों से सीआईएसएफ को हटाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, उन्होंने…
सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद मामले को सुलझाने के लिए पंजाब और हरियाणा अब सहमति बनाने की ओर बढ़े हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बुधवार को दिल्ली में हुई पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में मान ने कहा कि सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद चिनाब व रावी चैनल से पंजाब को मिलने वाले 23 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) पानी में से अपना हिस्सा लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक पानी देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बिंदु पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब…
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया का पीए बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाब की पटियाल पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता है कि आरोपी ने पहले मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर एक्टिव किया। इसके बाद मनीष का पीए बताकर नेताओं, मंत्रियों और अफसरों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। CBI बनकर भी कर चुका है ठगी बताया जा रहा है कि जब इस मामले का मनीष सिसोदिया को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पटियाला पुलिस ने इस…
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है. उन्होंने आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘हमने बलरामपुर में एक जल्लाद को गिरफ्तार किया है.’ उन्होंने छांगुर बाबा का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि वो हिंदू बहन-बेटियों के साथ खिलवाड़ करता था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि वे समाज को टूटने नहीं देंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 9 जुलाई को आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के तहत आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पौधरोपण…
