पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8 जुलाई को ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ की शुरुआत करते हुए एक बार फिर से राजनीतिक मंच को तीखे तेवरों से गरमा दिया. योजना के शुभारंभ अवसर पर जहां वह जनता से सीधे संवाद में दिखे, वहीं विरोधियों पर भी उन्होंने करारा हमला बोला. खासतौर पर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर मान का रुख बेहद आक्रामक नजर आया. अपने संबोधन में भगवंत मान ने मजीठिया पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मैं अब कुछ नहीं बोलूंगा, अब कानून बोलेगा. जो लोग अब तक बड़ी-बड़ी दुहाई देकर बचते रहे हैं, अब उनकी चीखें…
Author: Viral Punjab News
भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंगलवार को ‘ मुख्यमंत्री सेहत योजना ‘ की शुरुआत की है। ये योजना एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसमें राज्य के प्रत्येक पात्र निवासी के लिए प्रति साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस डॉक्टरी इलाज का वादा किया गया है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में एक सार्वजनिक समारोह में किया। मुफ्त में मिलेगा बेहतरीन इलाज- सीएम मान इस मौके पर सीएम मान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज मैंने…
शहर में सफर करने वालों को अब अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी के लिए नए किराए तय कर दिए हैं। अब 5 सीटर टैक्सी में सफर करना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। क्या है नया किराया? अब से 5 सीटर टैक्सी में शुरुआती 3 किलोमीटर के लिए 90 रुपए देने होंगे। इसके बाद हर अगले किलोमीटर पर 25 रुपए वसूले जाएंगे। पहले यही दूरी तय करने पर यात्रियों से करीब 39 से 42 रुपए तक ही लिए जाते थे, लेकिन अब उन्हें लगभग 50 रुपए ज्यादा देने…
उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अब यह सवाल चर्चा में है कि उनके बाद प्रदेश का नया बॉस कौन होगा? यानी अगला मुख्य सचिव (Chief Secretary – CS) कौन बनेगा? इसको लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चर्चाएं तेज हैं। मुख्य सचिव की रेस में तीन नाम सबसे आगे हैं – शशि प्रकाश गोयल (P. Goyal) देवेश चतुर्वेदी (Devesh Chaturvedi) दीपक कुमार (Deepak Kumar) तीनों ही वरिष्ठ IAS अफसर हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। कौन हैं सबसे मजबूत दावेदार? शशि…
पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार रात को हुई तेज़ बारिश के बाद रविवार को पूरे दिन मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन सोमवार को सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस वजह से पूरे दिन मौसम में नमी बनी रही और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों…
पंजाब सरकार अब राज्य के 166 शहरों को मॉडर्न सिटी के रूप में विकसित करने जा रही है। इस काम को मिशन मोड पर किया जाएगा और इसका मकसद इन शहरों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। खास तौर पर सड़कें, सीवरेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइटिंग पर फोकस किया जाएगा। इस योजना में 13 बड़े शहर भी शामिल हैं। दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच शहरों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। राज्य भर में सीवरेज ट्रीटमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा और पर्यावरण को बचाने के लिए मशहूर सीचेवाल मॉडल को भी अपनाया जाएगा। यह ऐलान आम आदमी…
लुधियाना उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार जताने के साथ-साथ विपक्षी दलों – कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल – पर तीखे हमले किए। पंजाब बना शिक्षा में नंबर वन राज्य अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जब 2017 में एक सर्वे हुआ था, तब पंजाब 29वें स्थान पर था,…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) नहर निर्माण को लेकर 9 जुलाई को हरियाणा और पंजाब के बीच अहम बैठक होने जा रही है, और उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक से सकारात्मक हल निकलेगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से यह पुराना मुद्दा बातचीत से सुलझाया जा सकता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि रविवार को मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पहुंचे, जहां उन्होंने जनसंघ के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर उनके चित्र पर…
आम आदमी पार्टी ने जीत का मनाया जश्न, संजीव अरोड़ा को बनाया उद्योग मंत्री पंजाब के लुधियाना शहर में आज का दिन आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए खास रहा। उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया लुधियाना पहुंचे। ये सभी नेता आज सुबह करीब 11 बजे फिरोजपुर रोड स्थित किंग्स विला में पहुंचे, जहां उन्होंने लुधियाना वेस्ट हलके की जनता का आभार जताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि लोगों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (7 जुलाई) को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की अहम बैठक बुलाई है। यह मीटिंग शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में होगी। पहले यह मीटिंग सुबह 10:30 बजे रखी गई थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव करते हुए इसे शाम के लिए तय किया गया। हालांकि, समय बदलने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। बेअदबी मामलों पर बनेगा सख्त कानून इस कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी, जिनमें बेअदबी के मामलों में सख्त सज़ा देने से जुड़ा बिल भी शामिल है। इस बिल को आज की बैठक में मंज़ूरी…
