कनाडा के कनानास्किस में चल रही G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह मीटिंग दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बाद रिश्तों को एक बार फिर से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। पहली बार आमने-सामने मिले PM मोदी और कार्नी यह बैठक कई मायनों में खास थी। एक तो यह मोदी जी की करीब 10 साल बाद की पहली कनाडा यात्रा थी और दूसरी ओर कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं…
Author: Viral Punjab News
लुधियाना पश्चिम में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। सोमवार को हुए इस ऐतिहासिक रोड शो ने माहौल ही बदल दिया। हजारों लोगों की भीड़, जोश से भरे नारे और ‘आप’ के झंडों से सजी सड़कें इस बात का सबूत थीं कि लुधियाना एक बार फिर आम आदमी पार्टी के साथ है। इस रोड शो की अगुवाई पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्रियों और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने की। लोगों की भागीदारी इतनी ज़बरदस्त थी कि सड़कों पर पैर…
अमन अरोड़ा ने सभी का पार्टी में किया स्वागत, बोले – संजीव अरोड़ा की जीत तय लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई युवा और सीनियर नेता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। इससे ‘आप’ को चुनाव से पहले और मजबूती मिल गई है। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध, आप पंजाब के महासचिव डॉ. सनी आहलूवालिया, रिंका प्रधान, वरुण मेहता और अजिंदरपाल…
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महादेव सेना पंजाब के प्रमुख नेता भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी का आम आदमी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि यह साथ आने वाला कारवां लुधियाना वेस्ट की तस्वीर बदल देगा। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने जताया भरोसा पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष…
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार शाम को प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगा और वीरवार सुबह से वोटिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लुधियाना पहुंचकर चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं के जोश की जमकर तारीफ की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश और लगन के साथ मैदान में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी…
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और बड़ी ताकत मिली है। वाल्मीकि समाज के प्रमुख धर्म गुरुओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को खुला समर्थन देने का ऐलान किया। यह प्रेस कांफ्रेंस बाल्मीकि तीर्थ मंदिर, अमृतसर के बाबा जसपाल नाथ जी ने लुधियाना में ‘आप’ विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के साथ की। इस मौके पर कई प्रमुख संत और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें सुरिंदर कल्याण, जसवीर, रवि बाली, दारा टांक, अजय चौहान, कुशराज, बलविंदर काला, सेवक विजय शैरी, माता रानी जी और बाबा रामदास जी शामिल थे। ‘आप’ सरकार ने…
हर दिन लोग हो रहे आम आदमी पार्टी से जुड़ने को मजबूर, मान सरकार की नीतियों से खुश हैं जनता लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की पकड़ दिन-ब-दिन मज़बूत होती जा रही है। जहां एक तरफ़ ‘आप’ का काफिला तेज़ी से बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस और अकाली दल जैसे पारंपरिक दलों को बड़ा झटका लग रहा है। सोमवार को इन दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सैकड़ों लोगों ने थामा ‘आप’ का झंडा अकाली दल की पूर्व कौंसिलर सुखविंदर कौर ने अपने दर्जनों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन…
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को करारा झटका लगा है। सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता इन पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे ‘आप’ के हौसले जहां बुलंद हैं, वहीं विरोधी पार्टियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को लुधियाना में हुए एक खास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने सभी नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर ‘आप’ नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया और हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद रहे। कांग्रेस और भाजपा को एक साथ झटका जो नेता ‘आप’ में शामिल हुए हैं, उनमें कई जाने-माने नाम…
कांग्रेस नेता अलका लांबा के नशे को लेकर दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी की नेता सोनिया मान ने जोरदार जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सरकार की बुराई करना नहीं होता, बल्कि जब सरकार कुछ अच्छा करे तो उसकी तारीफ भी होनी चाहिए। सोनिया मान ने कहा कि पंजाब में पहली बार कोई सरकार इतनी सख्ती से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने हर गांव में नशा विरोधी कमेटियां बनाई हैं और पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह…
पंजाब सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाजवा लाख कोशिश कर लें, लेकिन वो कभी भी पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते क्योंकि जनता अब सब जान चुकी है। तरुणप्रीत सोंध ने लुधियाना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “बाजवा साहब चाहे जितने भी बयान दें, पंजाब के लोग अब उन्हें पहचान चुके हैं। 2022 में ही जनता ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी पारंपरिक पार्टियों को नकार दिया था।” बाजवा और जाखड़, अकाली दल की चिंता में…
