उत्तर प्रदेश। UP के सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी जिलों का दौरा कर अस्पतालों की व्यवस्था को प्रशासनिक अधिकारी दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि हब-स्पोक मॉडल के तहत केजीएमयू, आरएमएल और एसजीपीजीआई की टेलीमेडिसिन सेवाओं को सभी मेडिकल कॉलेजों से जोड़ा जाए, ताकि इन कॉलेजों में भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह आसानी से मिल सके। उन्होंने आरएमएल, लखनऊ में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार रात को स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…
Author: Viral Punjab News
हरियाणा। Haryana में अपर जिला जज की नियुक्ति के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को झटका लगा है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटेन और ओरल एग्जाम में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एडीजे चयन मानदंड को बरकार रखा है। इस मामले को चुनौती देने वाली रिट को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने माना है कि याचिकाकर्ता, जो पहले से तय न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहा, नियुक्ति के लिए अयोग्य था। याचिकाकर्ता ने शुरू में खंड 15 पर आपत्ति किए बिना अपनी इच्छा से चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, उसे केवल इसलिए इसकी वैधता पर सवाल…
पंजाब। Punjab में गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2°C अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.6°C दर्ज किया गया। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब के सात जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिसमें रोजाना 1°C की वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। अगले सप्ताह…
गुरुग्राम। Haryana के गुरुग्राम के DLF क्षेत्र में अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंजाब और Haryana हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने DLF के फेज-1 से लेकर फेज-5 तक उन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जो अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियाँ चला रहे हैं। इस संदर्भ में करीब 300 मकानों के पानी और सीवर कनेक्शन काटने की योजना बनाई जा रही है। हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी, जिसमें DTPE को अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी है। पहले चरण में 300 मकानों…
हरियाणा। हरियाणा सरकार प्रदेश में पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) स्थापित करने की योजना बना रही है। संस्थान निदेशालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) से निर्देश मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर उपयुक्त भूमि की मांग की है। हालांकि, इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण की चुनौती सामने आ रही है। सरकार ने इसके लिए 300 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई है, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा कि चयनित स्थान पर यह परियोजना…
पंजाब। Punjab पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 400 दिनों से बंद हरियाणा-पंजाब की शंभू और खनौरी सीमाएं खाली करा दी गई हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटा दिया गया। इस दौरान 200 किसानों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद किसानों द्वारा बनाए गए शेडों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। Punjab पुलिस की कार्रवाई के बाद आज हरियाणा पुलिस भी दोनों बॉर्डरों पर पहुंचेगी, जिसके बाद सीमेंट के बैरिकेड्स हटाए जाएंगे। इसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। हाल ही में किसानों और…
पंजाब। पटियाला और संगरूर में Internet सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। कल शाम पंजाब पुलिस ने किसानों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके शेड और तंबू हटवा दिए। पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, और वाहनों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। करीब 400 दिनों के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कराए गए हैं। इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसान संगठनों ने आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में सड़क जाम करने का ऐलान किया है। वहीं, खनौरी और शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती…
जालंधर। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के नए ट्रस्टी डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू भी मौजूद रहे। Punjab आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह, Punjab टूरिज्म एंड कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल और हल्का इंचार्ज नॉर्थ दिनेश ढल्ल भी उपस्थित थे।…
चंडीगढ़। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने चंडीगढ़ क्षेत्र के आसपास इको सेंसेटिव जोन को पहले प्रस्तावित 3 किलोमीटर से घटाकर 100 मीटर करके नयागांव और कांसल के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। इस प्रस्ताव को सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी है, जो इस क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने कहा, “पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र को 100 मीटर तक सीमित करने की नयागांव और कांसल के लोगों की लंबे समय से…
उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 18 मार्च को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य कर विभाग की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने UP के सभी जिलों में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले लोगों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सीएम ने निर्देश दिया कि यह सम्मान समारोह प्रदेश, जोन, मंडल और जनपद स्तर पर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य कर विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने और पर्याप्त मैनपावर सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि GST प्रणाली में…
