यूपी। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में सपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वे भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम तो ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं। 45 दिनों के दौरान महाकुंभ का आयोजन न केवल भारत की विरासत और विकास को, बल्कि पूरी दुनिया को एक अनमोल संदेश दिया। महाकुंभ आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा जैसा था, और केंद्र व राज्य सरकारें इस परीक्षा में सफल साबित हुईं। इस आयोजन में 33 करोड़ महिलाएं…
Author: Viral Punjab News
अंबाला। Ambala में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 2025-26 सत्र की खेल नर्सरियों की शुरुआत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल विभाग के साथ-साथ निजी संस्थाओं, पंचायतों और निजी खेल संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों को ऑनलाइन भी भरा जा सकता है, और खेल विभाग की तरफ से कार्यालय में आने वालों को भी जानकारी दी जा रही है ताकि वे समय रहते खेल नर्सरी के लिए आवेदन कर सकें। निजी खेल नर्सरी के प्रशिक्षक की नियुक्ति संबंधित संस्थान द्वारा की जाएगी, जबकि…
चंडीगढ़। हाल ही में ओलावृष्टि और वर्षा के कारण जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, वे ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 72 घंटे के अंदर अपना मुआवजा Report दर्ज करवाएं, ताकि उनके नुकसान का नियमानुसार आंकलन करके रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा सके। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, वे अपने नजदीकी कृषि अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करके अपनी फसल के नुकसान की Report 72 घंटे के भीतर दर्ज करा सकते हैं। वहीं, जो किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं, वे हरियाणा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल…
हरियाणा। Haryana में एक नई रेलवे लाइन और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) का निर्माण किया जाएगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा। इस नए रेल कॉरिडोर के जरिए लोगों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। विशेष रूप से IMT मानेसर और आसपास के इलाकों में इस परियोजना से महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है। यह रेल कॉरिडोर पलवल से मानेसर और सोनीपत तक 126 किलोमीटर लंबा होगा। परियोजना का पहला खंड धुलावट से बादशाह तक होगा, जिसमें 29.5 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिक दोहरी ट्रैक लाइन शामिल होगी। इस रेल लाइन से नूंह और गुरुग्राम जिलों को…
पंजाब। Punjab सरकार नशे की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठा रही है और इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने का नया तरीका अपनाया जा रहा है। इसके लिए एंटी-ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। आज मुल्लांपुर स्टेडियम में विभिन्न कंपनियों द्वारा इस तकनीक का ट्रायल सरकार को प्रस्तुत किया जा रहा है। इस मौके पर Punjab सरकार की नशे के खिलाफ सब-कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी Punjab के अध्यक्ष और सब-कमेटी के सदस्य अमन अरोड़ा, तथा डी.जी.पी. गौरव यादव ट्रायल का निरीक्षण कर…
पंजाब। Punjab के लुधियाना में सब-रजिस्ट्रार पश्चिम जगसीर सिंह और अन्य के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले को लेकर राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस बीच, राजस्व अधिकारियों को आज शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। हड़ताल पर गए तहसीलदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि शासन को जानकारी मिली है कि कुछ राजस्व अधिकारी हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर…
पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। PSEB ने फिरोजपुर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल तलवंडी भाई-2 में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने यह निर्णय धोखाधड़ी और अन्य गड़बड़ियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। इस परीक्षा केंद्र पर 115 छात्र उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के अलावा अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम…
उत्तरप्रदेश। UP के बरेली में पुलिस विभाग ने 212 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। इन पुलिसकर्मियों को कुल 9.98 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है। जहां बरेली पुलिस विभाग के 57 सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में जांच के आदेश दिए हैं, वहीं बेहतर कार्य करने वाले 212 पुलिसकर्मियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को अप्रैल 2024 से 14 जनवरी 2025 के बीच किए गए सराहनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी…
उत्तरप्रदेश। UP के झांसी में महिलाएं अब भवन निर्माण के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से पुरुषों का माना जाता था, लेकिन अब महिलाएं इसे चुनौती दे रही हैं और अपनी मेहनत के बल पर घरों का निर्माण कर रही हैं। चाहे गर्मी हो या सर्दी, इन महिलाएं हर मौसम में अपने हौसले से ऊंची उड़ान भरने में कामयाब हो रही हैं। पति की लाचारी के बाद पत्नी ने संभाला परिवार। रक्सा निवासी अशोक अहिरवार, जो एक राजमिस्त्री हैं, पांच साल पहले एक सड़क…
अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्य सचिव ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त (DC ) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से आगामी परीक्षाओं के लिए की गई तैयारियों और कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद, DC अजय सिंह तोमर ने परीक्षा के मद्देनजर अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराई जाएं। परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी ताकि…
