Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab: में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ अभियान: ग्राम सभाओं में शपथ और सरकारी योजनाओं की घोषणा।
    punjab

    Punjab: में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ अभियान: ग्राम सभाओं में शपथ और सरकारी योजनाओं की घोषणा।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी (AAP) Punjab द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्ति यात्रा’ अभियान का आज भी जोरदार असर देखने को मिला। पार्टी के मंत्रियों और विधायकों ने बुधवार को राज्य के सैकड़ों गांवों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उन्हें नशा तस्करों का बहिष्कार करने, तस्करों को कानूनी सहायता न देने, विशेषकर जमानत न कराने की शपथ दिलाई गई।

    यात्रा के दौरान नेताओं ने लोगों से Punjab सरकार के ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान का समर्थन करने और राज्य से नशे को समाप्त करने के लिए सहयोग की अपील की। कई पंचायतों ने अपने गांवों को नशा मुक्त घोषित किया और इस पहल में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

    यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य Punjab को नशा मुक्त बनाना है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह पहल राज्य में नशे के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन का रूप ले चुकी है।

    इस अभियान के तहत, पार्टी ने 117 विधानसभा क्षेत्रों में 351 नशा मुक्ति यात्राएं आयोजित की हैं, जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह पहल न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Punjab सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में, हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला गुरु में, मंत्री लालचंद कटारुचक भोआ में, मंत्री तरूण प्रीत सिंह सोंध खन्ना में, डॉ बलबीर पटियाला रूरल हलके में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर व्यापक अभियान चलाया।

    अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों को किसी भी तरह का कोई सहयोग न करें। उसका सामूहिक रूप से बहिष्कार करें और उनके खिलाफ दर्ज मामले में जमानत कराने न जाएं। उन्होंने लोगों से आसपास के तस्करों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 27, 2026

    बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026

    यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह

    October 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 27, 2026

    बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026

    यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह

    October 27, 2026

    हॉकी और पंजाब को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इस एकजुटता का जश्न मनाने का सुनहरा मौका: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.