उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक राहतकारी योजना की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को सस्ते ऋण उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग से प्रस्ताव मांगा है। वर्तमान में, सहकारिता विभाग से किसानों को 11.5% की ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है, जबकि नाबार्ड से सहकारिता विभाग को 8% की दर पर ऋण मिलता है। इस अंतर के कारण किसानों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है। इस समस्या के समाधान हेतु, राज्य सरकार लोन पर सब्सिडी देने की योजना बना रही है, जिससे किसानों को सस्ता और सुलभ ऋण मिल सके। इस योजना के…
Author: Viral Punjab News
Haryana के किसानों को अब फसली कर्जे पर ब्याज नहीं देना होगा। सरकार ने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं कि किसानों से ब्याज की वसूली न की जाए। इससे पहले सरकार ने 19 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था जिसमें फसली लोन का ब्याज 4% से बढ़ाकर 7% कर दिया गया था। हालांकि जब यह आदेश सामने आया और विपक्षी दल खासकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जब इसको लेकर सवाल उठाए तो सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया। इसको लेकर कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर की ओर से अब एक आदेश भी जारी कर…
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उन्हें जनता से जुड़ने और सेवा भाव से काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. यह बैठक न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से अहम थी बल्कि इसमें जनसेवा की भावना भी झलकती है। CM ने सभी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से चंडीगढ़ में उपस्थित रहें। इन दो दिनों में, वे अपने-अपने विभागों की बैठकों का आयोजन करेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और सबसे महत्वपूर्ण, आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री का मानना है…
Punjab और चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह के अंत तक राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पंजाब में हल्की बारिश और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है । हालांकि, बठिंडा में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस (111°F) दर्ज किया गया, और अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 मई को बारिश की…
लुधियाना में अर्बन एस्टेट विकसित करने के AAP सरकार के फैसले को लेकर अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर के बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा पलटवार किया है। AAP पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि इस फैसले से लुधियाना के आम लोग काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें सस्ता आवास मुहैया हो सकेगा। वहीं घोषणा के बाद वहां के किसान भी खुश हैं कि शहरीकरण होने से उनकी जमीनों के दाम काफी बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दिक्कत सिर्फ भू-माफिया, फर्जी बिल्डर और भ्रष्ट नेताओं को हो रही है क्योंकि…
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 20 मई 2025 को दिल्ली के संविधान क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम और रूप के साथ पुनः लॉन्च किया। अब इस संगठन का नाम ‘एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स’ (ASAP) होगा। इस अवसर पर केजरीवाल ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ASAP न केवल छात्र राजनीति को एक नई दिशा देगा, बल्कि यह वैकल्पिक राजनीति का एक सशक्त मंच भी बनेगा। इसके माध्यम से हम एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करेंगे जो राजनीति की परिभाषा को बदलेगी और देश के लिए काम…
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मान ने मिशन रोजगार के तहत आज चंडीगढ़ में टैगोर थिएटर में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान सीएम मान ने 11 विभागों में नियुक्त किए गए 450 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। CM भगवंत सिंह मान ने आज करीब 450 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान कृषि विभाग में 184, जल संसाधन विभाग में 28, खेल विभाग में 55 प्रशिक्षक, स्थानीय निकाय विभाग में 63 फायरमैन और 24 सहायक नगर योजनाकार, स्वास्थ्य विभाग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और उसकी ताकत का अहसास करवा दिया है। अब पाकिस्तान दुनिया से रहम की गुहार लगा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश के पास ऐसे साहसी जवान न होते तो पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के बीच भारत की जनता सुरक्षित नहीं रह पाती। कासगंज में CM योगी का दौरा और विकास कार्यों की सौगात मंगलवार सुबह 10:35 बजे मुख्यमंत्री योगी कासगंज पहुंचे। उन्होंने 191 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पुलिस लाइन का उद्घाटन किया और 724 करोड़ रुपये की…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में विश्रामगृह, छात्रावास और कैफेटेरिया शामिल हैं, जो संग्रहालय एवं व्याख्यान केंद्र के अंतर्गत बनाए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, Haryana के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने राखीगढ़ी के इस महत्वपूर्ण स्थल पर…
CM योगी आदित्यनाथ ने छोटे किसानों को अधिक आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने 5,686 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) के आधुनिकीकरण और उनकी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए आईबीपीएस के जरिये नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। राज्य के सहकारी बैंकों ने 2025 में रिकॉर्ड ₹23,061 करोड़ का ऋण वितरण किया, जो 2017 से 151% अधिक है। आरकेवीवाई के तहत 100 नए गोदामों और 16 जिलों में 24 बड़ी सुविधाओं (500-1000 मीट्रिक टन क्षमता) के साथ भंडारण बुनियादी…
