उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले ही दो साल दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैट्रिक बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, जहां उसने 62 से घटकर सिर्फ 33 लोकसभा सीटें जीतीं, भाजपा इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। पार्टी द्वारा चुनावी बिगुल बजाने से पहले सबसे पहला सवाल यह होगा कि उसके कितने मौजूदा विधायक अपनी लोकप्रियता और बदलती जातिगत गतिशीलता के आधार पर दोबारा चुनाव लड़ने लायक हैं? भाजपा ने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Author: Viral Punjab News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का हमारे जवानों ने करारा जवाब दिया है और पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पहलगाम हमले का लिया बदला CM सैनी ने कहा पाकिस्तान ने हमारे पर्यटकों को पहलगाम में उन्हीं के परिवारों के सामने मौत के घाट उतार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आतंकवाद की घटना को लेकर कहा था कि जो आतंकवाद की बची जमीन है, उसे मिट्टी में…
भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम 6:30 बजे बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को राहत देते हुए बाड़ के पार स्थित खेतों तक जाने के लिए फेंसिंग गेट खोल दिए गए हैं, ताकि वे वहां खेती कर सकें। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते रिट्रीट सेरेमनी और फेंसिंग गेट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। BSF अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट समारोह मंगलवार शाम 6:30 बजे अटारी, हुसैनीवाला और…
जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा एआई तकनीक का उपयोग करके सिख गुरुओं पर बनाए गए वीडियो की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों को एआई के ज़रिए चलते-फिरते दिखाना पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। इस प्रकार का प्रस्तुतिकरण सिख मर्यादा के खिलाफ है और गुरु साहिबानों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने के समान है। उन्होंने मांग की कि यह वीडियो तुरंत हटाया जाए, क्योंकि यह सिख धर्म की नैतिक मान्यताओं को आहत करता है। आपको बता दें कि एसजीपीसी की आपत्ति के बाद ध्रुव राठी ने वीडियो को यूट्यूब से हटा…
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा के Punjab अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर मजीठा में जहरीली शराब से हुई दुखद मौतों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कंग ने जाखड़ की आलोचना करते हुए कहा कि घटना के मूल कारण जानने के बजाय वह राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कंग ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के भीतर खुद को स्थापित करने के लिए जाखड़ लाशों की राजनीति करने पर उतर आए हैं। अपनी पार्टी के भीतर उनकी स्थिति इतनी कमजोर है कि वे गंभीर समाधान के बजाय फूहड़ बयानबाजी का…
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में Punjab सरकार ने आज विभिन्न सरकारी बोर्डों और निगमों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और निदेशक पदों पर नियुक्तियां की हैं। आप नेता दीपक चौहान को Punjab औद्योगिक विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू को Punjab राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, प्रभवीर बराड़ को पनसप और डॉ. तेजपाल सिंह गिल को पनग्रेन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके इलावा विभिन्न बोर्ड और कॉर्पोरेशन में करीब 20 वाइस चेयरमैन और निदेशकों की भी नियुक्त की गई है। वहीं…
पंजाब से नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के मकसद से आम आदमी पार्टी (AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई “नशा मुक्ति यात्रा” दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रही। पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के तीन-तीन गांवों में यह यात्रा निकाली और कई स्थानों पर नशा विरोधी कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस अभियान में स्थानीय आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते…
शिरोमणि अकाली दल की पुनर्संरचना के उद्देश्य से श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर गठित पाँच सदस्यीय भर्ती समिति ने विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म जारी किया है। अब दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला पंजाबी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से संबंधित हो, पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट www.akalidalbharti.com पर जाकर सदस्य बन सकता है। चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों—सरदार मनप्रीत सिंह अयाली, जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, जत्थेदार इकबाल सिंह झूंडा, जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी और बीबी सतवंत कौर—ने बताया कि 18 मार्च से शुरू हुई…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि इस योजना का विस्तृत खाका जल्द तैयार कर पेश किया जाए। UP के मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार किसानों को कर्ज से राहत देने, खेती की पैदावार बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को आसान शर्तों पर कम ब्याज में लोन मिल सके, इसके लिए भी प्रयास किए जाएं। सोमवार को सहकारिता विभाग की समीक्षा…
Punjab सरकार ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को विभिन्न विभागों, बोर्डों और कॉरपोरेशनों में चेयरमैन, डायरेक्टर और मेंबर के रूप में 31 नए नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “रंगला पंजाब” की टीम में आपका स्वागत है। हमें भरोसा है कि आप अपनी नई जिम्मेदारियों को पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी वॉलंटियर्स को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे।…
