Author: Viral Punjab News

Operation Sindoor: हरियाणा सरकार ने हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। इस बैठक में सभी मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, और यह ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दे चर्चा में हैं। इससे पहले, 5 मई को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 24 एजेंडों में से 22 को मंजूरी दी गई थी। वर्तमान बैठक को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है, विशेष रूप…

Read More

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, आज, 7 मई 2025 को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। Haryana राज्य ने इस अभ्यास के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने सभी जिलों, कस्बों और गांवों में इस मॉक ड्रिल को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक के बाद, हरियाणा में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रदेश के 11 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी…

Read More

Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है, वह केवल ढिंढोरा पीट रहा है और अपनी दहशत बनाकर रखता है। विज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध हार चुका है और उसकी कोई सैन्य ताकत नहीं है। पहलूगाम हमले के संदर्भ में विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया जाएगा और एक-एक को ठोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह करके…

Read More

पंजाब के CM सरदार भगवंत मान के बुधवार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जालंधर और नवांशहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनज़र स्थगित कर दिया गया है। जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र के लखनपाल गांव में आज शाम लगभग चार बजे एक जनसभा आयोजित की जानी थी। हालांकि, राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है। बुधवार रात को जालंधर में सेना द्वारा एक घंटे की ब्लैकआउट मॉक…

Read More

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से सात राज्यों के 11 Airports पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया था। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं, जो पाकिस्तान की सीमा के निकट स्थित हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, और देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 2 जरूरी इन्फॉर्मेशन… एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें…

Read More

भारत ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ स्थानों पर एयर और मिसाइल स्ट्राइक की, जिनमें आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकाने शामिल थे । इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया, जबकि भारत ने एक पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट को गिराने की पुष्टि की। इस सैन्य तनाव के चलते Punjab और हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। Punjab…

Read More

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में देश के 244 जिलों में बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी। Punjab में ऐसे 20 स्थानों की पहचान की गई है जहां यह अभ्यास किया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली में हुई बैठक के बाद केंद्र सरकार ने यह सूची जारी की है। इस मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य बचाव दलों को युद्ध के दौरान बचने का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले…

Read More

सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच, न्यायालय ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को एसवाईएल विवाद को सुलझाने में केंद्र के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा- “विवाद सुलझाने के लिए दोनों राज्य केंद्र का सहयोग करें” मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बी.आर. न्यायमूर्ति गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ को बताया गया कि उसने आपसी बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम दोनों राज्यों को केंद्र सरकार के सहयोग से समाधान निकालने…

Read More
up

UP के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की वजह से कम से कम चार लोगों की जान चली गई और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। औरैया, अलीगढ़ और बहराइच जिलों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार मौतों की जानकारी सामने आई है। बहराइच में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि अलीगढ़ में पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक किसान की जान चली गई। वहीं, कई इलाकों में आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री…

Read More
up

UP में योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2025-26 के लिए अफसरों और कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। तय समय के अनुसार सभी तबादले 15 जून 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, समूह ‘क’ और ‘ख’ के ऐसे अधिकारी जो किसी जिले में 3 साल से ज्यादा और कुल 7 साल से एक ही मंडल में कार्यरत हैं, उन्हें अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा मंडलीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को तीन साल बाद अनिवार्य रूप से बदला जाएगा. बता दें…

Read More