Author: Viral Punjab News

करनाल। Haryana के लोगों को एक ओर महंगाई का झटका लगने वाला है। जी हां, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स के नाम पर दाम बढ़ा दिए गए हैं। 1 अप्रैल से लागू किए जाने का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा हो गया है. करनाल जिले के घरौंडा टोल प्लाजा के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. जिसे दिल्ली से चंडीगढ़ और पंजाब जाने वाले लोगों को पहले से ज्यादा टोल देना होगा. जिसके चलते वाहन चालकों पर बोझ पड़ने वाला है। कहां पर कितना बढ़ेगा टोल:घरौंडा टोल प्लाजा पर…

Read More

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही Haryana के जींद जिले से दौड़ेगी। जींद में देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट बनकर तैयार हो गया। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेन्द्र रमन त्रिपाठी ने आज जींद में हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। डीआरएम का कहना है कि रेलवे का प्रयास प्रदूषण को कम करना है। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन का मसौदा तैयार किया गया है। अब सिर्फ मिनिस्ट्री की अप्रूवल मिलनी बाकी है। अप्रूवल के बाद जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जीन्द से चलेगी। जानकारी के मुताबिक हाइड्रोजन ट्रेन दूसरी ट्रेनों से काफी अलग है। सबसे खास बात…

Read More

पंजाब। Punjab के लुधियाना में आज 1 अप्रैल को CM भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं। फिरोजपुर रोड पर वह होटल किंग्स विल्ला में प्रदेश लीडरशिप के साथ उप-चुनाव को लेकर मीटिंग करेंगे। मीटिंग करीब 2 से 3 घंटे तक चलेगी। 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल घुमार मंडी में नशे के खिलाफ रैली भी करेंगे। रैली के बाद वह इंडोर स्टेडियम में छात्रों के साथ मिलनी करेंगे। 3 अप्रैल को आईटीआई कालेज में नई मशीनों को देखेंगे। कांग्रेस और भाजपा भी जल्द करेंगी उम्मीदवार घोषित। CM मान और अरविंद केजरीवाल के लगातार…

Read More

पंजाब। Punjab के रोपड़ शहर में एक बार फिर तेंदुए के घुसने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, नंगल शहर के वार्ड नंबर-1 में एक बार फिर तेंदूए घुस गया, जिसकी सीसीटीवी में सामने आई है। तेंदुए की सीसीटीवी सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों के बाहर निकलने से डर रहे है। इस संबंधी तुरन्त वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने कहा कि जंगली जानवर तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस जंगली जानवर को काबू कर…

Read More

पंजाब। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि फिलहाल उनकी वेतन और पेंशन में वृद्धि को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया है। यह जानकारी सामने आ रही है कि Punjab सरकार ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के लिए समयसीमा तय कर दी है, लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया में देरी संभव है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी जनवरी 2026…

Read More

पंजाब। आज Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद-उल-फितर के पवित्र त्योहार पर बधाई देने के लिए मलेरकोटला स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचे। इस बीच सीएम मान ने मलेरकोटला वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एक बार फिर मलेरकोटला में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की। यह मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला के सिविल अस्पताल…

Read More

हरियाणा। Haryana में कल से बिजली की दरें बढ़ सकती हैं, इसका कारण बिजली निगम को हुए 4,520 करोड़ रुपये के घाटे को बताया जा रहा है। इस घाटे की भरपाई के लिए Haryana बिजली विनियामक आयोग (HERC) ने नए वित्तीय वर्ष में बिजली दरों में वृद्धि करने की अनुमति मांगी है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, इसे मंजूरी मिल सकती है। बिजली विभाग के मंत्री अनिल विज हैं। अगर दरें बढ़ती हैं, तो यह 3 साल बाद होगी। इससे पहले सरकार ने फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (FSA) को एक साल के लिए बढ़ाया था। इसका असर प्रदेश के लगभग 81…

Read More

हरियाणा। Haryana के सरकारी स्कूलों में मंगलवार, 1 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत कक्षा 1 से 9 तक और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। सामान्यतः परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाता था, लेकिन इस बार ईद की छुट्टियों के कारण 1 अप्रैल को परिणाम जारी किए जाएंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस बार ड्रॉप आउट को रोकने के लिए विद्यालयों को कड़े निर्देश दिए हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्रों का एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी…

Read More

कुरुक्षेत्र। Haryana के कुरुक्षेत्र के ग्राम पंचायत समानी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की 120वीं कड़ी का प्रसारण हुआ। इस दौरान युवाओं को जल संरक्षण और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने “मन की बात” को सुना। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों से बातचीत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र, सूरजमुखी, रेवाड़ी और नारनौल के किसानों को सरसों तेल मिल प्रोजेक्ट की सौगात जल्द दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के पास पंचायती भूमि पर…

Read More

पंजाब। Punjab में पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के बाद फिर से राज्य में गर्मी ने अपना एहसास दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ फिलहाल राज्य में बारिश के भी कोई आसार नहीं है, ऐसे में गर्मी और बढ़ जाएगी। विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 घंटों में अधिक से अधिक तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिन रात के तापमान में भी काफी अंतर दिखना शुरू…

Read More