Author: Viral Punjab News

up

उत्तर प्रदेश। UP के बरेली जिले में पुलिस ने जीएसटी के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शीशगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, गुरुवार की रात पुलिस नियंत्रण केंद्र को सूचना मिली कि टांडा छंगा-बहेड़ी रोड पर कुछ लोग एक कार में सवार होकर ट्रकों को रोककर चालकों से जबरन पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही शीशगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे…

Read More

हरियाणा। Haryana में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में सरकार ने अपनी पॉलिसी का हवाला देते हुए पिछले 24 घंटों में पांच गानों को यूट्यूब से हटा दिया है। इनमें मासूम शर्मा, सुमित पारता, अमित सैनी रोहतकिया, हर्ष संधु और राज मावर के गाने शामिल हैं। इसके अलावा, दो गानों में हरियाणवी स्टार प्रांजल दहिया ने एक्टिंग की थी। अब तक सरकार 14 गानों को यूट्यूब से हटा चुकी है। शुक्रवार और शनिवार को सरकार ने अमित सैनी रोहतकिया के एफिडेविट, मासूम शर्मा के 2 बंदे, सुमित पारता…

Read More

चंडीगढ़। Haryana को आधिकारिक रूप से अपना राज्य गीत मिल गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति के चेयरपर्सन लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को सदन में समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सदन ने सर्वसम्मति जताते हुए ध्वनिमत से स्वीकृत कर लिया। इस मौके पर सदन में ‘जय-जय-जय हरियाणा’ गीत को सुनाया भी गया, जिसकी सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी जमकर सराहना की। गीत स्वीकृत होने के मौके पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सभी प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए इसके गायन के मापदंड तय करने के लिए विधान सभा की कमेटी बनाने की भी…

Read More

पंजाब। पिछले वर्ष Punjab के भगवान ने मुख्यमंत्री भगवंत को पुत्री का आशीर्वाद दिया, जो 28 मार्च को एक वर्ष की हो गई। सीएम ने मनाया बेटी नियामत कौर का पहला जन्मदिन मान और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने धूमधाम से मनाया। जन्मदिन समारोह में बड़ी राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ पंजाब के बड़े कलाकार भी पहुंचे। सीएम मान और उनकी बेटी नियामत कौर की खुशी में शामिल होने के लिए कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं, जिनमें गुरदास मान, बिन्नू ढिल्लों, कुलविंदर बिल्ला, महुमनंद सदीक, हंस राज हंस, करमजीत अनमोल आदि शामिल थे। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और सिंगर रंजीत…

Read More

पंजाब। सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के नगरपालिका चुनावों में नामांकन दाखिल करने के अवसर से वंचित किए जाने के बारे में उम्मीदवारों की शिकायतों की जांच का आदेश दिया है। जांच के लिए Punjab एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश निर्मलजीत कौर को नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन.कोटीश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि जस्टिस निर्मलजीत कौर को यह काम प्राथमिकता के आधार पर दैनिक आधार पर करना होगा और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करनी होगी। हालाँकि, अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की। याचिकाकर्ताओं में विभिन्न…

Read More

पंजाब। Punjab के मोहाली कोर्ट द्वारा पादरी बजिंदर को दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों पीड़ित महिलाएं शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने दोनों महिलाओं को न्याय और मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बजिंदर ने न केवल उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। जत्थेदार साहिब ने दोनों महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा सरकार से मांग की कि दोषियों…

Read More
up

लखनऊ। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक बंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल पहुंचकर निर्वाण राजकीय बाल गृह के बीमार बच्चों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के इलाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों के अनुसार, एक राजकीय बाल गृह में हाल ही में दूषित पानी पीने के कारण चार दिव्यांग बच्चों की मौत हो गई और 12 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिलने पहुंचे। उन्होंने बच्चों से उनकी तबियत के बारे में पूछा और…

Read More

हरियाणा। Haryana सरकार ने वित्तीय वर्ष समाप्ति के कारण 31 मार्च को ईद-उल-फितर पर राजपत्रित अवकाश की बजाय प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय से राजनीतिक बहस छिड़ गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘Haryana सरकार ने 31 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर राजपत्रित अवकाश के स्थान पर अनुसूची-II के तहत प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है।’’ Haryana विधानसभा के बजट सत्र में इस फैसले का विरोध होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैंने सदन में भी कहा है कि इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। यह पहली बार है कि वित्तीय वर्ष के अंत…

Read More

चंडीगढ़। Haryana सरकार ने राज्य के सरसों उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक दिन में 40 क्विंटल तक सरसों बेचने की अनुमति दे दी है। इससे पहले, किसानों को एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों बेचने की सीमा दी गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। कृषि विभाग के निदेशक ने हैफेड के प्रबंध निदेशक (MD), Haryana स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के MD, नैफेड के राज्य प्रमुख और नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (NCCF) के Haryana प्रमुख को एक पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों को राशन डिपो…

Read More

हांसी। Haryana विधानसभा के बजट सत्र में हांसी से BJP विधायक विनोद भयाणा ने पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर सवाल खड़ा किया था, तो उसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि हांसी में जल्द ही पुलिस लाइन का निर्माण होगा। हांसी में ही रहने की सुविधा मिलेगी बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने सवाल उठाया कि हांसी पुलिस जिले में उप पुलिस अधीक्षकों के 8 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां केवल 3 उप- पुलिस अधीक्षक ही तैनात हैं। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने उत्तर देते हुए बताया कि इन खाली पदों…

Read More