उत्तर प्रदेश। UP के लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे साइकिलिंग’ का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी मददगार है। UP की राजधानी लखनऊ में रविवार को ‘फिट इंडिया संडे साइकिल’ का शुभारंभ हुआ, जिसकी अगुवाई केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की। उन्होंने मरीन ड्राइव से समता मूलक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा तक तीन किमी की साइकिल यात्रा की और…
Author: Viral Punjab News
हरियाणा। Haryana में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना एक अप्रैल से महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वर्तमान में राज्य में एनएचएआई द्वारा संचालित 55 टोल टैक्स प्वाइंट हैं। जानकारी के अनुसार, हर एक टोल प्वाइंट पर मौजूदा दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से नई टोल दरें लागू होंगी। हालांकि, इससे एक सप्ताह पहले सभी टोल प्वाइंट्स पर मौजूदा दरों के आधार पर आगामी दरों में वृद्धि…
हरियाणा। पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि वह Haryana की पानी से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वह जल्द ही संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पाटिल ने जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” के शुभारंभ अवसर पर यह भी कहा कि Haryana को उसका हक़ का पानी जल्द मिलेगा। इस दौरान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किशाऊ बांध परियोजना का मुद्दा उठाया, जिसका निर्माण हिमाचल प्रदेश में हो रहा है। इस परियोजना से Haryana , उत्तर प्रदेश, दिल्ली और…
रेवाड़ी। PM आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जरूरतमंद नागरिकों को आवास प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सिलसिले में डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। पात्र नागरिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।…
तरनतारन। Punjab विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले गांव राहल-चाहल में खतरनाक लकड़बग्घे के आने से गांववासियों में डर का माहौल है। हाल ही में एक परिवार के द्वारा व्यापार के लिए रखी गई दो दर्जन बकरियों पर इस लकड़बग्घे ने हमला कर दिया और उन्हें मार डाला। इसके बाद, गांव की पंचायत ने इस जानवर से सतर्क रहने के लिए अनाऊंसमैंट करवाई, वहीं गांववाले अपनी सुरक्षा के लिए रात को पहरा भी दे रहे हैं। गांववासियों का कहना है कि पिछले 6 दिनों से लकड़बग्घा हर रात गांव में घुसकर हमले कर रहा है, जिससे लोग घायल…
लुधियाना। पिछले लगभग 15 वर्षों से Punjab के फर्द केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की है कि उन्हें बेरोजगारी से बचाने के लिए कदम उठाए जाएं। इस संबंध में फर्द केंद्र कर्मचारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें ओंकार सिंह, अमनदीप, राजबिंदर, हरमिंदरजीत सिंह, सतिंदर कौर, बलजिंदर कौर, और हरप्रीत कौर ने कहा कि 2007 में Punjab में जमीनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के प्रोजेक्ट के तहत वे लोग फर्द केंद्रों से जुड़े हुए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 900 कर्मचारियों ने पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से काम किया…
चंडीगढ़। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, बच्चों और विकलांगों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पदभार संभालने के बाद से Punjab सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन, जरूरतमंदों और बेसहारा महिलाओं और बच्चों को वित्तीय सहायता के रूप में 16847.83 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। इस बारे में विस्तार से बताते हुए, मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2022-23 में 3651.08 करोड़ रुपये वितरित…
उत्तर प्रदेश। UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और अयोध्या सिर्फ आध्यात्मिक धरोहर ही नहीं हैं, बल्कि इन्होंने उत्तर प्रदेश की समृद्धि को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि UP में अनंत काल से टेक्सटाइल उद्योग की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं। शनिवार को लखनऊ में पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और अन्य व्यापारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्यमियों और मंत्रियों ने यूपी में निवेश के विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…
उत्तर प्रदेश। विकास कार्यों की समीक्षा के बाद CM योगी बिठूर महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर नगर निगम की ओर से वर्तमान में शहर में सफाई कार्य तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 मार्च को कानपुर शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सबसे पहले, वह चुन्नीगंज में मेट्रो स्टेशन और कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, वह सर्किट हाउस में प्रेसीडेंसियल सुइट के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। फिर, सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, यातायात, जयपुरिया…
चंडीगढ़। Haryana के नूंह जिले में स्थित पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है, जिससे अब राजस्थान, उत्तर प्रदेश और Haryana के अन्य हिस्सों में यात्रा करने वाले वाहन चालकों को टोल शुल्क से राहत मिल गई है। इस फैसले का सबसे अधिक लाभ राजस्थान के वाहन चालकों को होगा। Haryana सरकार द्वारा पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर बनाए गए इस टोल प्लाजा का संचालन मेसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को सौंपा गया था। प्रतिदिन हजारों वाहन इस टोल से गुजरते थे और शुल्क अदा करते थे, लेकिन ऑपरेटर कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद प्रशासन ने टोल कलेक्शन…
