Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab में इन कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार, कहा-बस आप ही एक …!
    punjab

    Punjab में इन कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार, कहा-बस आप ही एक …!

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना। पिछले लगभग 15 वर्षों से Punjab के फर्द केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की है कि उन्हें बेरोजगारी से बचाने के लिए कदम उठाए जाएं। इस संबंध में फर्द केंद्र कर्मचारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें ओंकार सिंह, अमनदीप, राजबिंदर, हरमिंदरजीत सिंह, सतिंदर कौर, बलजिंदर कौर, और हरप्रीत कौर ने कहा कि 2007 में Punjab में जमीनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के प्रोजेक्ट के तहत वे लोग फर्द केंद्रों से जुड़े हुए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 900 कर्मचारियों ने पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से काम किया है, जिन्होंने जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन डालने के लिए कठिन परिश्रम किया। इसके अलावा, हर साल जमाबंदी प्रक्रिया के दौरान वे शनिवार और रविवार को भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं।

    लॉकडाउन के दौरान या चुनावों के समय, ये कर्मचारी हमेशा प्रशासन और सरकार की रीढ़ बनकर काम करते हैं, जबकि उनकी तनख्वाह बहुत कम है, जिससे उनका परिवार चलाना भी कठिन हो रहा है। अधिकांश कर्मचारियों की सरकारी नौकरी के लिए उम्र अब पार हो चुकी है और वे एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां उनके सामने कोई स्पष्ट रास्ता नहीं बचा है।

    अब उन्हें पता चला है कि इतने वर्षों की सेवा के बाद अब सरकार फर्द केन्द्रों पर तैनात स्टाफ को घर भेजने की तैयारी कर रही है, इसलिए वे मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वो उन्हें बेरोजगार होने से बचाएं, क्योंकि अगर इस उम्र में उन्हें निकाला जाता है तो उनके पास आगे कोई विकल्प नहीं बचता है जबकि सरकार चाहे तो उन्हें बेरोजगार होने से बचा सकती है।

    दो माह से नहीं मिली तनख्वाह। एक तरफ तो जहां सरकार फर्द केन्द्रों के स्टाफ को घर भेजने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी तरफ इन कर्मचारियों को पिछले दो माह से तनख्वाह तक नहीं दी गई है, आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशान कर्मचारियों को अब मुख्यमंत्री ही आखिरी उम्मीद नजर आ रहे है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.