Author: Viral Punjab News

पंजाब। पटियाला और संगरूर में Internet सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। कल शाम पंजाब पुलिस ने किसानों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके शेड और तंबू हटवा दिए। पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, और वाहनों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। करीब 400 दिनों के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कराए गए हैं। इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसान संगठनों ने आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में सड़क जाम करने का ऐलान किया है। वहीं, खनौरी और शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती…

Read More

जालंधर। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के नए ट्रस्टी डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू भी मौजूद रहे। Punjab आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह, Punjab टूरिज्म एंड कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल और हल्का इंचार्ज नॉर्थ दिनेश ढल्ल भी उपस्थित थे।…

Read More

चंडीगढ़। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने चंडीगढ़ क्षेत्र के आसपास इको सेंसेटिव जोन को पहले प्रस्तावित 3 किलोमीटर से घटाकर 100 मीटर करके नयागांव और कांसल के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। इस प्रस्ताव को सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी है, जो इस क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने कहा, “पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र को 100 मीटर तक सीमित करने की नयागांव और कांसल के लोगों की लंबे समय से…

Read More
up

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 18 मार्च को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य कर विभाग की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने UP के सभी जिलों में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले लोगों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सीएम ने निर्देश दिया कि यह सम्मान समारोह प्रदेश, जोन, मंडल और जनपद स्तर पर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य कर विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने और पर्याप्त मैनपावर सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि GST प्रणाली में…

Read More
up

उत्तर प्रदेश। UP की योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए 287 सड़कों को स्वीकृति दी है, जिसमें मुरादाबाद जिले की केवल तीन सड़कों को ही शामिल किया गया है। हालांकि, जिले में कई सड़कों की स्थिति खराब है, लेकिन सीमित संख्या में ही सड़कों को मंजूरी मिली है। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने क्षेत्र की कई सड़कों के प्रस्ताव भेजे थे, जिनमें से उनके क्षेत्र की एक सड़क को स्वीकृति मिली है। प्रांतीय खंड के तहत अगवानपुर से गौहरपुर तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 186.29…

Read More
up

लखनऊ। प्रदेश के किसानों को अब मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, पपीता, लीची, तरबूज, खरबूज, आंवला की फसलों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बीमा का लाभ मिल सकेगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जायद की इन नौ फसलों को इस दायरे में लाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि केसीसी के दायरे में शामिल होने से किसानों को अधिक सुविधा होगी। इसके अलावा, बीमा दायरे में आने से किसानों को उनकी फसलों पर मौसम और अन्य कारणों से होने…

Read More

चंडीगढ़: Haryana में एक ओर जहां विभिन्न शोरूम मालिकों ने नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करोड़ों रुपया देना है, वहीं सरकारी विभाग भी इस मामले में पीछे नहीं है। नगर निगम ने विभिन्न सरकारी बिल्डिंगों पर 10 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स लगाया है। नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर की राशि का भुगतान न करने पर सरकारी भवनों को सील करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। निगम आयुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों से बारी-बारी से बात की और अब तक…

Read More

हरियाणा। Haryana में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 501 पद खाली हैं, जिन्हें जल्दी ही भरा जाएगा। इसके लिए Haryana कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को रिक्त पदों की सूचना भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही डॉक्टरों के पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा, और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती Haryana कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। मंगलवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के 3969 स्वीकृत पदों में से 3192 पद भरे गए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 644…

Read More

हरियाणा। Haryana विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सदन में बजट पर चर्चा होगी। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में 2009 में हुई पुलिस इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ। शून्य काल के दौरान भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर नौकरियों में अनियमितताओं का आरोप लगाया, जिसके बाद कांग्रेस विधायक गुस्से में आकर अपनी सीट से उठकर वेल तक पहुंच गए। स्पीकर ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र…

Read More

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और बुच विल्मोर 9 महीने और 14 दिन के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो अन्य सदस्य, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी शामिल हैं। उनका अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार 19 मार्च को प्रातः 3.27 बजे फ्लोरिडा में सुरक्षित रूप से उतरा। सभी चार अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) से रवाना हो गए थे। जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो उसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इस दौरान लगभग 7 मिनट…

Read More