Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab: आप सरकार ने नयागांव और कांसल में इको-सेंसिटिव जोन की सीमा 100 मीटर तक घटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से ली मंजूरी।
    punjab

    Punjab: आप सरकार ने नयागांव और कांसल में इको-सेंसिटिव जोन की सीमा 100 मीटर तक घटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से ली मंजूरी।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने चंडीगढ़ क्षेत्र के आसपास इको सेंसेटिव जोन को पहले प्रस्तावित 3 किलोमीटर से घटाकर 100 मीटर करके नयागांव और कांसल के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। इस प्रस्ताव को सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी दे दी है, जो इस क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है।

    फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने कहा, “पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र को 100 मीटर तक सीमित करने की नयागांव और कांसल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। वर्षों से यहां के निवासियों पर विध्वंस के डर और भवन योजनाओं को मंजूरी दिलाने में असमर्थता का बोझ था। आज सुप्रीम कोर्ट की 100 मीटर की सीमा को मंजूरी देने से इन चुनौतियों का अंत हो गया है, जो लोगों बहुत राहत वाली बात है।

    विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र को 3 किलोमीटर तक बढ़ाने के पिछले प्रस्ताव ने भूमि के बड़े हिस्से को अनुपयोगी बना दिया था और संपत्ति के मूल्यों को गंभीर रूप से प्रभावित करके मकान मालिकों के लिए बाधाएं पैदा की। आप सरकार ने लोगों के हितों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इस मुद्दे का समाधान उनके पक्ष में हो।

    विधायक अनमोल गगन मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह निर्णय Punjab के लोगों के अधिकारों और आजीविका की सुरक्षा के लिए आप सरकार के` अटूट समर्पण को दर्शाता है। सीमा को 3 किलोमीटर तक बढ़ाने के लिए कई चुनौतियों और विपक्षी प्रयासों के बावजूद, हमारी सरकार दृढ़ रही और नयागांव व कांसल के निवासियों के लिए जीत हासिल की।”

    उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के करीब 50,000 से अधिक निवासियों को इस निर्णय से लाभ होगा। भवन निर्माण योजनाओं की मंजूरी अब बिना किसी कानूनी या प्रशासनिक बाधाओं के आगे बढ़ेगी। विध्वंस का डर भी अब स्थायी रूप से मिट गया है।

    विधायक ने कहा, “यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि लोगों की जीत है। उनकी संपत्तियों के मूल्यों की रक्षा करने और उनके मन की शांति सुनिश्चित करने के लिए आप सरकार का दृढ़ संकल्प सफल हुआ है। आज नयागांव और कंसल के निवासियों के लिए जीत का दिन है और मैं उन्हें तहे दिल से बधाई देती हूं।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.