Author: Viral Punjab News

मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण पिछले कई महीनों से बिजली बिल नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे पंजाब के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने अब प्रभावित उपभोक्ताओं तक बिजली बिल पहुंचाने के लिए स्पीड पोस्ट का सहारा लिया है। विभाग ने 14 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को स्पीड पोस्ट के जरिए बिजली बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पावरकॉम के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के बिल 1 हजार से 4 हजार रुपये के बीच हैं, उन्हें विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर भी बिल उपलब्ध करा रहे हैं।…

Read More

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर विवाद अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। OTT प्लेटफॉर्म से फिल्म हटाए जाने के फैसले के खिलाफ मोहाली निवासी सरवन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में अदालत अगले एक-दो दिनों के भीतर सुनवाई कर सकती है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म ‘पंजाब 95’ को ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, लेकिन रिलीज के महज दो दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। इसके बाद इस फैसले को चुनौती देते हुए अब अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है।…

Read More

पंजाब सरकार ने राज्य के फुटवियर, चमड़ा और खेल सामग्री उद्योग को नई गति देने के उद्देश्य से फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस पहल का उद्देश्य उद्योगों को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, गुणवत्ता परीक्षण और वैश्विक बाजार से जोड़कर उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करना है। समझौते के तहत जालंधर में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स गुड्स टेस्टिंग एंड डेवलपमेंट लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पंजाब के विभिन्न जिलों में टेस्टिंग सैंपल कलेक्शन सेंटर भी खोले जाएंगे, ताकि लघु, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए दूर-दराज नहीं…

Read More

जंडियाला गुरु में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 509 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ एमिनेंस की 20 छात्राओं को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मान दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह ETO ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि हर वर्ष अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जंडियाला गुरु…

Read More

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ पार्टी ने नगर निगम में अपना दबदबा कायम रखते हुए स्थानीय निकाय की राजनीति में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरिंदर सिंह मनसू को कपूरथला का नया मेयर चुना गया। वहीं कामाक्षी दुग्गल को सीनियर डिप्टी मेयर और समीर शर्मा को डिप्टी मेयर निर्वाचित किया गया। तीनों उम्मीदवारों की जीत को पार्टी के लिए बड़ी…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के हर पात्र मतदाता से मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एस. आई. आर.) प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वोट देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने और ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ के तहत मिलने वाले 1,000 रुपये प्रति माह के लाभ सहित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया में भाग लेना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.आई.आर. फॉर्म जमा करने के बाद नई मतदाता सूची में केवल उन्हीं लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे, जो…

Read More

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल (एस.ए.डी) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि बादल परिवार ने हमेशा पंजाब और सिखों के साथ हुए अन्याय के लिए जिम्मेदार लोगों का साथ दिया है। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट स्वर्गीय जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी बीबी परमजीत कौर खालड़ा के बयान का हवाला देते हुए धालीवाल ने कहा कि उन्होंने खुलासा किया है कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबी फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन लगाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।…

Read More

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी लिखकर एक सप्ताह में स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 (20 फीसद एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल) के इस्तेमाल सुरक्षित है? उन्होंने सरकारी प्रेस कांफ्रेंस में पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित होने का दावा करने वाली टोयोटा, हीरो और मारूति को अलग चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने पूछा है कि आपका ओनर मैनुअल तो पुरानी गाड़ियों में किसी भी हाल में 10 फीसद एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की अनुमति नहीं देता है। ऐसे में तीनों कंपनियां देश को…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों से वोटर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना SIR फॉर्म समय पर भरना चाहिए, ताकि उसका नाम नई मतदाता सूची में बना रहे और वह अपने मतदान के अधिकार से वंचित न हो। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को राशि जारी होने पर बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाते हुए योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी…

Read More

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में अवैध हथियार और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालकों का समर्थन प्राप्त था। आरोपियों तक यह हथियारों और विस्फोटकों की…

Read More