पंजाब सरकार ने बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों की देखभाल के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार मोहाली (एसएएस नगर) में अत्याधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटीजन होम) का निर्माण करवाएगी। इसके लिए गमाडा (GMADA) ने सेक्टर-78 में करीब 2.92 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। इस संबंध में जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा…
Author: Viral Punjab News
पंजाब के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बकाया बिजली बिलों के बोझ तले दबे करीब 19.34 लाख उपभोक्ताओं को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (PSERC) ने वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे बकाया बिजली बिलों का भुगतान आसान शर्तों पर किया जा सकेगा। नई OTS योजना के तहत उपभोक्ताओं को अब बकाया राशि पर केवल 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देना होगा। पहले पूरी बकाया राशि एकमुश्त जमा करना अनिवार्य था, लेकिन नई व्यवस्था में इस शर्त को समाप्त कर दिया…
पंजाब के युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शानदार घरेलू प्रदर्शन का इनाम देते हुए उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टी-20 टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने इस महीने जिम्बाब्वे दौरे के लिए तीन मैचों की टी-20 सीरीज हेतु टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को टीम की घोषणा की। प्रभसिमरन सिंह को घरेलू क्रिकेट और टी-20 मुकाबलों…
पंजाब में मानसून की रफ्तार अब तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के 21 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि छह जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं…
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मंगलवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब श्री हरगोबिंदपुर के पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस मौके पर आप के सीनियर नेता और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह मौजूद थे। आप परिवार में बलविंदर सिंह लाडी का स्वागत करते हुए, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने कहा, “आप परिवार लगातार बढ़ रहा है क्योंकि पूरे पंजाब में लोग भगवंत मान के नेतृत्व वाली…
पंजाब के जालंधर में गढ़ा रोड फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी श्याम लाल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड फायरिंग मामले का आरोपी श्याम लाल जालंधर कैंट के जमशेर खास इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑटो कंपनियों मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प ने झूठ बुलवाया कि ई-10 वाहन में ई-20 के इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होगा। जबकि टोयोटा, मारुति सहित अन्य कंपनी ने ओनर मैनुअल में माना है कि 10 फीसद से ज्यादा एथेनॉल इस्तेमाल नहीं करना है, फिर भी दिक्कत आए तो इसे भी नहीं करना है। उन्होंने कहा कि मैं सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखूंगा और लिखित…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सालगिरह सिर्फ वर्षों का सफर नहीं होती, बल्कि धैर्य, विश्वास, सहयोग और साथ निभाने की कहानी भी होती है। हैप्पी एनिवर्सरी मान साहब… ईश्वर आपके आगे के जीवन सफर को और भी खूबसूरत बनाए।” उनकी यह पोस्ट सोशल…
रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार और निलंबित पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की डिस्चार्ज (बरी करने) की याचिका पर मंगलवार को चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत फैसला सुनाएगी। इस मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि अदालत का फैसला आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगा। हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। अब उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर आरोपों से मुक्त किए जाने की मांग की है। अपनी याचिका में भुल्लर ने दलील दी है कि वह पंजाब…
पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। खासकर 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके चलते तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से अगले तीन दिनों तक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई…
