केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, आम आदमी पार्टी (आप ) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चार साफ सवालों के जवाब मांगे हैं: केंद्र सरकार पंजाब की 543 किलोमीटर लंबी इंटरनेशनल बॉर्डर पर नशा तस्करी रोकने में नाकाम क्यों रही है, 3,000 किलोग्राम तक की हेरोइन की खेप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट तक कैसे पहुंची, 2007-2017 की अकाली दल-भाजपा सरकार के दौरान भाजपा ‘चिट्टे’ और गैंगस्टर कल्चर पर चुप क्यों रही, और जब भाजपा शासित हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में गैंगस्टर और कानून-व्यवस्था की समस्याएं बनी हुई हैं, तो सिर्फ पंजाब को…
Author: Viral Punjab News
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) सरकार और होम मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फैल रहे सिंथेटिक और मेडिकल ड्रग्स का मेन सोर्स भाजपा और कांग्रेस शासित राज्य हैं, जहां बड़ी संख्या में बैन ड्रग्स और केमिकल्स तैयार किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार इस पर लगातार सख्त एक्शन ले रही है, लेकिन केंद्र सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय इस गंभीर मामले को अनदेखा कर रही है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि…
कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पंजाब के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ब्रिटिश कोलंबिया में हाईवे-5 पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहे एक ड्राइवर ने गलत दिशा से आकर भारतीय युवकों की कार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान हरियाणा के करनाल जिले के गांव रत्तक निवासी जसकीरत सिंह के रूप में हुई है। उनके माता-पिता ने उनकी पहचान की। हादसे में घायल पंजाब के तीन युवकों…
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग करना और नए ऐप्स का इस्तेमाल करना आम हो गया है। लेकिन इन सुविधाओं के साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ रहा है। ठग नामी कंपनियों जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों और नकली ऐप्स के जरिए लोगों की बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और अन्य निजी विवरण चुराने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने या ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करना बेहद जरूरी है। फर्जी वेबसाइट की पहचान कैसे करें? URL को ध्यान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अमित शाह के दौरे को लेकर कई अहम सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपने मेहमानों का दिल से स्वागत करते हैं और अमित शाह का भी स्वागत है, लेकिन उन्हें पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। अमन अरोड़ा ने भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए नशे और हथियारों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि सीमा पर सुरक्षा के कड़े…
पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का ऐलान किया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी और कहा कि सरकार ने परिवार की मांग को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ पंजाब सरकार हर समय मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि परिवार की मांग को ध्यान में रखते…
फिल्म स्टार टाइगर श्राप पर हुए जानलेवा हमले ने भाजपा शासित गुजरात में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद खुंखार गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में इनसे क़ानून व्यवस्था संभल नहीं रही है, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे हैं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई…
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह देश भर में घूमकर अलग-अलग राज्यों की समस्याओं से वाकिफ होने का दावा करते हैं, लेकिन पंजाब आने से पहले उन्हें गैंगस्टरवाद, नशा तस्करी , जबरन वसूली और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े देश के लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। चीमा ने कहा कि आज देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और भाजपा को अपनी जिम्मेदारी से भागने के बजाय…
पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर धरना लगातार जारी है। इस बीच राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार और एक्शन कमेटी के साथ बातचीत की पहल की है। सरकार ने मामले को लेकर बातचीत करने के लिए तीन महिला IAS अधिकारियों की एक टीम गठित की है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात करने वाले हैं। परिवार पिछले सप्ताह से इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठा है। परिवार की प्रमुख मांग है कि मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाए। परिवार…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के चंदा चोरी मामले के ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा दिलाएं। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़ी भावनाओं को उठाकर सत्ता में आई भाजपा को श्रद्धलुओं की आस्था के साथ धोखा करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शना चाहिए। चंदा चोरी की 105 घटनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने सीनियर अधिकारियों की भूमिका की पूरी जांच की मांग की और सवाल किया कि जवाबदेही सिर्फ़ जूनियर कर्मचारियों तक ही क्यों होनी चाहिए।…
